return to news
  1. Punch से लेकर Safari तक… 1 जुलाई से Tata की तमाम गाड़ियों के बढ़ने वाले हैं दाम, TMPV शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

Punch से लेकर Safari तक… 1 जुलाई से Tata की तमाम गाड़ियों के बढ़ने वाले हैं दाम, TMPV शेयरों में हलचल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 14:51 IST

सारांश

मार्केट क्लोज होने से कुछ दे पहले करीब 2:45 बजे टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 3.17% यानी कि करीब 11.90 रुपये चढ़कर 387.80 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

TMPV
--
टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 1 जुलाई से कार और एसयूवी के दामों में बढ़ोतरी का किया ऐलान (Photo: Shutterstock)

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने आंतरिक दहन इंजन (Internal Combustion Engine, ICE) और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) समेत अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में 1 जुलाई से 1.5% तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह पिछले तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी है। पश्चिम एशिया संकट के चलते दुनिया भर में एनर्जी संकट के काले बादल मंडरा रहे हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच इससे पहले लागत दबावों के बीच 1 अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतें बढ़ाई थीं। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर मार्केट को दी जानकारी में कहा, ‘यह प्राइस रिवीजन कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के इस ऐलान के बाद से शेयरों में भी हलचल देखने को मिली है। मार्केट क्लोज होने से कुछ दे पहले करीब 2:45 बजे टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 3.17% यानी कि करीब 11.90 रुपये चढ़कर 387.80 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस प्राइस एडजेस्टमेंट के जरिए कस्टमर्स पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा, ‘कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और वेरिएंट के लिए अलग-अलग होगी।’ ऐसे में तमाम गाड़ियों जिसमें पंच, नेक्सॉन, सिएरा और सफारी जैसे नाम शामिल हैं, की कीमतों में 1 जुलाई से बदलाव देखने को मिल सकता है।

मारुति और हुंदै ने भी बढ़ाए हैं अपनी गाड़ियों के दाम

इससे पहले, कार मार्केट की टॉप कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने महंगाई दबाव और प्रतिकूल लागत का हवाला देते हुए 1 जून से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी 1 जून से अपनी गाड़ियों की कीमतों में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख