return to news
  1. Tata Elxsi Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 18% बढ़कर ₹170.6 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ा

मार्केट न्यूज़

Tata Elxsi Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 18% बढ़कर ₹170.6 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 18:59 IST

सारांश

Tata Elxsi की आय (Revenue from Operations) भी सालाना आधार पर 14.46% बढ़कर ₹1,021.11 करोड़ रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹892.1 करोड़ थी। वहीं, तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 2.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शेयर सूची

Tata Elxsi

Tata Elxsi: पिछली तिमाही (Q4 FY26) की तुलना में कंपनी का मुनाफा 22.58% घटा है।

Tata Elxsi Q1 Results: जून तिमाही में टाटा एलेक्सी का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 18.18% बढ़कर ₹170.6 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹144.37 करोड़ था। हालांकि, पिछली तिमाही (Q4 FY26) की तुलना में कंपनी का मुनाफा 22.58% घटा है। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में Tata Elxsi ने ₹220.35 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Elxsi का रेवेन्यू 14% बढ़ा

Tata Elxsi की आय (Revenue from Operations) भी सालाना आधार पर 14.46% बढ़कर ₹1,021.11 करोड़ रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹892.1 करोड़ थी। वहीं, तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 2.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹993.75 करोड़ था।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

कंपनी के शेयरों में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3700.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 23,051.78 करोड़ रुपये है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 32 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक निवेशकों को 28 फीसदी का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 23,112.21 करोड़ रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख