return to news
  1. Tankup Engineers Listing: 25% प्रीमियम के साथ धमाकेदार एंट्री, ₹175 पर लिस्ट हुए शेयर, अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

Tankup Engineers Listing: 25% प्रीमियम के साथ धमाकेदार एंट्री, ₹175 पर लिस्ट हुए शेयर, अपडेट्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 30, 2025, 13:14 IST

सारांश

Tankup Engineers Listing: टैंक रीफ्यूलर, टैंक ट्रक जैसे सलूशन्स देने वाली कंपनी Tankup Engineers ने शेयर्स धमाकेदार शुरुआत करते हुए 25% प्रीमियम के साथ NSE SME पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर्स ₹175 प्रति शेयर के लिस्टिंग प्राइस के साथ स्टॉक एक्सचेंज पर उतरे।

टैक रीफ्यूलर, टैंक ट्रक, वॉटर स्प्रिंकलर जैसे उत्पादों का निर्माण करने वाली Tankup Engineers की स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार एंट्री।

टैक रीफ्यूलर, टैंक ट्रक, वॉटर स्प्रिंकलर जैसे उत्पादों का निर्माण करने वाली Tankup Engineers की स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार एंट्री।

Tankup Engineers Share Price: टैंक रीफ्यूलर, टैंक ट्रक जैसे सलूशन्स देने वाली कंपनी Tankup Engineers के शेयर्स ने बुधवार 30 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार एंट्री की। कंपनी के शेयर्स NSE SME पर 25% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इनकी कीमत ₹140 प्रति शेयर के इशू प्राइस के बदले ₹175 प्रति शेयर की रही।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लिस्टिंग पर कितना फायदा?

Tankup Engineers IPO में निवेश के लिए खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम सीमा 1,000 इक्विटी शेयर्स का एक लॉट थी। इसलिए लिस्टिंग के बाद हर लॉट पर निवेशकों को कम से कम ₹35,000 का फायदा हुआ होगा।

कंपनी के प्रमोटर्स गौरव लाठ, गोविंद प्रसाद लाठ, पंखुड़ी लाठ और Tank-Up Petro Ventures LLP के पास 100% हिस्सेदारी थी जो IPO के बाद घटकर 73.65% रह गई है।

निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स

निवेशकों का रिस्पॉन्स Tankup Engineers IPO पर निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स देखने को मिला था। इस पर कुल 124.67 गुना बोली लगी। निवेशकों ने ऑफर किए गए 9,40,000 शेयर्स के बदले 11,71,94,000 शेयर्स पर बुकिंग की। इसमें ऐंकर इन्वेस्टर्स को ऑफर किए गए शेयर शामिल नहीं हैं।

IPO डीटेल्स

Tankup Engineers IPO ₹19.53 करोड़ की कीमत के 13.95 लाख शेयर्स की फ्रेश सेल है और इसमें ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है।

Tankup Engineers IPO के लिए प्राइस बैंड ₹133 - ₹140 प्रति शेयर का तय किया गया है। इस इशू के लिए मर्चेंट बैंकर Hem Securities Limited हैं।

IPO का लक्ष्य

Tankup Engineers IPO के जरिए आने वाले कैपिटल में से ₹3.5 करोड़ का इस्तेमाल पुराने बकाये चुकाने में करेगी। इसके अलावा ₹10 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च किए जाएंगे। बची हुई राशि के कुछ हिस्से को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा।

Tankup Engineers का वित्तीय रिपोर्ट कार्ड-
वित्तीय वर्षराजस्व (₹ करोड़)लाभ कर के बाद (₹ करोड़)
2022-23₹11.85₹0.79
2023-24₹19.54₹2.57

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख