return to news
  1. Stock Market Wrap: US-Iran समझौते की उम्मीद से बाजार में बहार, Sensex 1695 अंक उछला, Nifty 23622 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: US-Iran समझौते की उम्मीद से बाजार में बहार, Sensex 1695 अंक उछला, Nifty 23622 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, L&T, IndiGo, Titan और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Power Grid और HCL Tech जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 13 जून को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शानदार वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1695.40 अंकों की तेजी देखी गई और यह 75527.95 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 461.30 अंक बढ़कर 23622.90 के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में लंबे समय के बाद इस तरह का जोश दिखा है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों के चलते निवेशकों का भरोसा लौटा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, L&T समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, L&T, IndiGo, Titan और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Power Grid और HCL Tech जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 2.40 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.80 फीसदी की रैली देखी गई।

निफ्टी IT को छोड़कर सभी सेक्टर्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी IT को छोड़कर लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 3.40 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 2.75 फीसदी चढ़ गए।

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी सीमेंट इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 1.90 फीसदी तक चढ़ गए। निफ्टी मीडिया में करीब 1.50 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। इसके अलावा निफ्टी IT में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में इस तेजी की क्या है वजह?

बाजार में आज की शानदार तेजी में कई फैक्टर्स ने योगदान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित समझौते (MoU) में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बन सकती है। इनमें ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करना और ईरान के आसपास तैनात अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी शामिल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिए कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तैयार है और इस पर वीकेंड में यूरोप में हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान की ओर से यह बात भी सामने आई कि समझौते को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इस बीच क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट आई और यह 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके चलते भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख