return to news
  1. MTAR Tech के शेयरों में शानदार रिकवरी, एक दिन पहले 11% टूटने के बाद आज 13% चढ़ा, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

MTAR Tech के शेयरों में शानदार रिकवरी, एक दिन पहले 11% टूटने के बाद आज 13% चढ़ा, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 15:02 IST

सारांश

MTAR Technologies ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि Bloom Energy के साथ चल रही ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया पर इस घटना का कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। कंपनी को Bloom Energy की तरफ से भी इस संबंध में कोई नकारात्मक सूचना नहीं मिली है।

शेयर सूची

MTAR Tech

MTAR Tech: निवेशकों को इस बात की चिंता थी कि कंपनी के ऑर्डर और कारोबार पर असर पड़ सकता है।

MTAR Technologies के शेयरों में आज 12 जून को जमकर खरीदारी हो रही है और यह 13 फीसदी तक उछल गया है। इसके पहले 11 जून को इसके शेयरों में 11 फीसदी तक की गिरावट देखी गई थी। यह गिरावट Crusoe Energy द्वारा Bloom Energy से जुड़ी एक बड़ी परियोजना से पीछे हटने की खबरों के बाद आई थी। बता दें कि Bloom Energy, MTAR का एक अहम ग्राहक है। निवेशकों को इस बात की चिंता थी कि इससे कंपनी के ऑर्डर और कारोबार पर असर पड़ सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज शेयरों में रिकवरी की क्या है वजह?

MTAR Technologies ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि Bloom Energy के साथ चल रही ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया पर इस घटना का कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। कंपनी को Bloom Energy की तरफ से भी इस संबंध में कोई नकारात्मक सूचना नहीं मिली है।

मैनेजमेंट ने बताया कि प्रोजेक्ट से केवल Crusoe Energy बाहर हुई है, लेकिन प्रोजेक्ट खुद जारी रहने की संभावना है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि उसका कारोबार किसी एक प्रोजेक्ट पर निर्भर नहीं है और क्लीन एनर्जी सेक्टर में उसका बिजनेस काफी डायवर्सिफाइड है।

MTAR Tech को मिले नए ऑर्डर

MTAR Tech ने यह भी जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष में उसे क्लीन एनर्जी से जुड़े करीब ₹2800 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। वहीं इस सेगमेंट में उसका ऑर्डर बुक लगभग ₹1,300 करोड़ का है। इन सकारात्मक स्पष्टीकरणों और मजबूत ग्रोथ आउटलुक के कारण निवेशकों का भरोसा लौटा, जिसके चलते MTAR Technologies के शेयर में शुक्रवार को तेज रिकवरी देखने को मिली। बता दें कि 2026 में अब तक यह शेयर करीब 195% चढ़ चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख