मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड December 31, 2025, 09:21 IST
सारांश
साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि हुंडई मोटर, ओला इलेक्ट्रिक और मैक्स हेल्थकेयर जैसे कई बड़े शेयर आज खबरों में रहने वाले हैं। कंपनियों को मिले नए ऑर्डर और टैक्स नोटिस के कारण इन स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

साल आखिरी दिन बाजार में रह सकती है हलचल
साल 2025 अब विदा ले रहा है और आज यानी 31 दिसंबर इस साल का अंतिम कारोबारी दिन है। 31 दिसंबर 2025 को घरेलू शेयर बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 195 अंकों की बढ़त के साथ 84,870.27 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि यह 84,793.58 पर खुला था। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी मजबूती के साथ 32 अंकों की तेजी लेकर 25,971.05 पर पहुंच गया और ओपनिंग के साथ ही हरे निशान में बना रहा। बैंकिंग शेयरों में हल्की खरीदारी देखी गई, जिससे निफ्टी बैंक 96 अंकों की बढ़त के साथ 59,267.90 पर ट्रेड करता दिखा।
ऑटो सेक्टर की बात करें तो हुंडई मोटर इंडिया ने एक बड़ा एलान किया है। कंपनी अब कमर्शियल मोबिलिटी यानी टैक्सी बाजार में उतरने जा रही है। हुंडई ने अपने 'प्राइम' ब्रांड के तहत हैचबैक और सेडान कारों की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए बुकिंग राशि केवल 5000 रुपये रखी गई है। कंपनी का लक्ष्य टैक्सी चलाने वालों को कम लागत वाली और भरोसेमंद गाड़ियां उपलब्ध कराना है। दूसरी ओर, ओला इलेक्ट्रिक के लिए भी अच्छी खबर है। कंपनी के रोडस्टर एक्स प्लस मॉडल को सरकारी सर्टिफिकेट मिल गया है। इसमें कंपनी की खुद की बनाई हुई 4680 भारत सेल बैटरी लगी है। इसे आईसीएटी मानेसर से मंजूरी मिली है, जो कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
बीएल कश्यप एंड संस नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी को चेन्नई में एक बड़ा काम मिला है। कंपनी को करीब 364 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह प्रोजेक्ट चेन्नई के पल्लावरम में एक कमर्शियल बिल्डिंग बनाने से जुड़ा है। वहीं आईटी सेक्टर में डायनाकॉन सिस्टम्स ने बाजी मारी है। इस कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई से 249 करोड़ रुपये का एक सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट अगले पांच सालों के लिए है, जिसमें सॉफ्टवेयर के रखरखाव और उसे लागू करने की जिम्मेदारी इस कंपनी की होगी।
बाजार में कुछ कंपनियों के लिए मुश्किलें भी बढ़ी हैं। मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट को दिल्ली के जीएसटी विभाग से एक बड़ा नोटिस मिला है। कंपनी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है, जिसके चलते उन पर करीब 55 करोड़ रुपये की देनदारी बन रही है। इसी तरह एसआरएफ कंपनी को भी देहरादून के जीएसटी कमिश्नर से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स चुकाने का आदेश मिला है। इन नोटिसों का असर आज इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।
देवयानी इंटरनेशनल ने जानकारी दी है कि वह अपनी एक सहयोगी कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह सौदा हेरिटेज फूड्स के साथ होने की उम्मीद है। वहीं सरकारी कंपनी आईएफसीआई ने नॉर्थ ईस्टर्न डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन में अपनी 40 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 121 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा राइट्स कंपनी को जिम्बाब्वे से डीजल इंजन सप्लाई करने का एक बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। कुल मिलाकर आज बाजार में इन चुनिंदा शेयरों में काफी हलचल देखने को मिल सकती है, जिस पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs