return to news
  1. हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, 81900 के पार सेंसेक्स; रियल्टी और बैंकिंग शेयरों ने कराई कमाई

मार्केट न्यूज़

हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, 81900 के पार सेंसेक्स; रियल्टी और बैंकिंग शेयरों ने कराई कमाई

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 12, 2026, 15:50 IST

सारांश

12 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 31.61 अंक चढ़कर 81,911.01 और निफ्टी 44.30 अंक बढ़कर 25,299.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज रियल्टी, मीडिया और बैंकिंग सेक्टर्स में जोरदार तेजी रही, जबकि ऑटो और FMCG में दबाव दिखा।

market-closing-12-nov

आज बाजार में हुई सपाट क्लोजिंग। Image: Shutterstock

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन 12 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त देखने को मिली। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी संभलकर हरे निशान में बंद हुए। आज रियल्टी, मीडिया और बैंकिंग सेक्टर्स के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को मजबूती दी। हालांकि दूसरी तरफ ऑटोमोबाइल, FMCG और आईटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव बना रहा, जिससे सूचकांकों की तेजी सीमित दायरे में सिमट गई। इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा कायम रहा और निफ्टी 25,300 के स्तर के बेहद करीब बंद हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सेंसेक्स 31 अंक चढ़ा और निफ्टी 25,299 पर हुआ बंद

दिन भर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 81,911.01 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स पूरे सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 44.30 अंक यानी 0.18% की मजबूती के साथ 25,299.35 के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।

रियल्टी, मीडिया और बैंकिंग सेक्टर्स में रही जोरदार तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आज सबसे तूफानी तेजी रियल एस्टेट सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.51% का जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया। इसके साथ ही मीडिया कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही और निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.46% की मजबूती के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र ने भी बाजार को पूरा सहारा दिया, जिससे निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.51% और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 1.46% की बढ़त रही। इसके अलावा निजी बैंकों में भी लिवाली बनी रही और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.87% चढ़कर बंद हुआ।

ऑटो, FMCG और आईटी शेयरों में दिखा दबाव

एक तरफ जहां रियल्टी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को संभाला, वहीं कई प्रमुख सेक्टर्स में बिकवाली से दबाव भी बना रहा। आज सबसे ज्यादा गिरावट ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिखी, जहां निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.02% फिसलकर बंद हुआ। रोजमर्रा के उपभोग उत्पाद बनाने वाली कंपनियों में भी मुनाफावसूली रही और निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.74% की गिरावट आई। इसके अलावा तकनीकी कंपनियों में सुस्ती से निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.41% टूट गया। वहीं निफ्टी फार्मा 0.35%, निफ्टी हेल्थकेयर 0.32% और निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.11% की कमजोरी के साथ बंद हुए।

निफ्टी के दिग्गज शेयरों में आज के टॉप 5 गेनर्स और टॉप 5 लूजर्स की बात करें तो HDFC लाइफ 4.23% की जोरदार छलांग लगाकर सबसे बड़ा गेनर बना। इसके बाद श्रीराम फाइनेंस में 3.58%, बजाज फाइनेंस में 3.36%, SBI लाइफ में 2.97% और भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में 2.38% की शानदार तेजी दर्ज हुई। दूसरी तरफ टॉप 5 लूजर्स में नेस्ले इंडिया सबसे आगे रहा, जिसमें 2.10% की गिरावट आई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.90%, पावरग्रिड 1.63%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.47% और ग्रैसिम इंडस्ट्रीज व ट्रेंट 1.32% की कमजोरी के साथ बंद हुए।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories