return to news
  1. Stocks to Watch: कल्याण ज्वेलर्स से लेकर HAL तक... क्यों टिकी निवेशकों की नजर इन शेयरों पर?

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: कल्याण ज्वेलर्स से लेकर HAL तक... क्यों टिकी निवेशकों की नजर इन शेयरों पर?

Namita Shukla

6 min read | अपडेटेड November 11, 2026, 09:04 IST

सारांश

10 नवंबर को शेयर मार्केट बंद था और आज एक दिन की छुट्टी के बाद शेयर बाजार जब खुलेगा, तो कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजरें गड़ी रह सकती हैं। कल्याण ज्वेलर्स से लेकर HAL तक इन शेयरों में हलचल दिख सकती है।

शेयर सूची

स्टॉक्स टू वॉच

आज मार्केट में इन 10 शेयरों में हलचल दिख सकती है (Photo: Shutterstock)

10 नवंबर यानी कि मंगलवार को शेयर मार्केट की छुट्टी थी, ऐसे में आज एक दिन की छुट्टी के बाद शेयर मार्केट फिर से खुलने जा रहा है। निवेशकों की नजर मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के दूसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजों, कंपनियों के नए कारोबारी अपडेट, ऑर्डर से जुड़ी खबरों और प्रमुख कॉरपोरेट ऐलानों पर रहने की उम्मीद है। सोमवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे, जबकि छुट्टी के दौरान ग्लोबल मार्केटों और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव ने घरेलू बाजार की शुरुआती दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़ाई हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज कई कंपनियों के शेयरों में कंपनी-विशेष खबरों के कारण हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें ज्वेलरी, डिफेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटोमोबाइल, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयर प्रमुख हैं। एक नजर डालते हैं, उन 10 शेयरों पर, जिनमें आज कुछ एक्शन देखने को मिल सकता है।

Kalyan Jewellers

कल्याण ज्वेलर्स ने FY26 के दूसरे क्वार्टर में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 64% बढ़कर 427 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में 31.4% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 10,323 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में भी करीब 29.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने त्योहारी सीजन और शादी-विवाह के कारोबार को लेकर पॉजिटिव संकेत दिए हैं।

Cochin Shipyard

कोचीन शिपयार्ड का शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में रेवेन्यू वृद्धि दर्ज की, लेकिन मुनाफे में भारी गिरावट सामने आई। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 50% गिरकर 53.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 11.7% बढ़कर 1,249.2 करोड़ रुपये पहुंचा। निवेशक यह समझने की कोशिश करेंगे कि मुनाफे में गिरावट के पीछे कौन-से परिचालन कारण रहे और आने वाली तिमाहियों में कंपनी का प्रदर्शन किस दिशा में जा सकता है।

MRF

टायर निर्माता MRF का शेयर भी आज फोकस में रहने की संभावना है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में राजस्व में करीब 17.4% की वृद्धि दर्ज की, लेकिन कंसोलिडेटेड मुनाफा लगभग 26.6% घटकर 387 करोड़ रुपये रह गया। निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह होगा कि बढ़ते राजस्व के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव क्यों बना हुआ है। कच्चे माल की लागत, परिचालन खर्च और मार्जिन से जुड़े संकेत शेयर की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।

Tata Power

टाटा पावर का शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहने वाला प्रमुख स्टॉक है। कंपनी 11 नवंबर को सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली है। निवेशक कंपनी के राजस्व, मुनाफे, EBITDA, बिजली वितरण कारोबार, नवीकरणीय ऊर्जा और सोलर बिजनेस के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। कंपनी के पिछले तिमाही प्रदर्शन में राजस्व और मुनाफे की वृद्धि देखने को मिली थी। ऐसे में आज आने वाले नतीजे शेयर की दिशा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Oil India

ऑयल इंडिया का शेयर भी आज चर्चा में रहने की संभावना है। कंपनी आज सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, उत्पादन स्तर, बिक्री प्राप्तियों और परिचालन प्रदर्शन पर रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेल उत्पादक कंपनियों के कारोबार और मुनाफे को प्रभावित कर सकता है। नतीजों के साथ मैनेजमेंट की टिप्पणी भी स्टॉक में गतिविधि बढ़ा सकती है।

Hindustan Unilever

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) आज FMCG सेक्टर के प्रमुख शेयरों में शामिल रहेगा। कंपनी ने Surf Excel, Rin और Wheel जैसे डिटर्जेंट उत्पादों की कीमतों में अधिकतम 11% तक बढ़ोतरी की है। बढ़ती इनपुट लागत के बीच यह कदम कंपनी के मार्जिन को सहारा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निवेशक यह देखेंगे कि कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी की आय और मुनाफे पर कितना प्रभाव पड़ता है तथा उपभोक्ता मांग पर इसका क्या असर हो सकता है।

BHEL

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का शेयर आज कॉरपोरेट अपडेट के कारण फोकस में रह सकता है। तेलंगाना के वाणिज्यिक कर विभाग ने कंपनी से संबंधित लगभग 207.26 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड का आदेश वापस ले लिया है। इस खबर से कंपनी पर संभावित वित्तीय बोझ को लेकर निवेशकों की चिंता कम हो सकती है। बाजार इस घटनाक्रम को कंपनी के वित्तीय जोखिम और भविष्य के प्रदर्शन के संदर्भ में देख सकता है।

IIFL Finance

IIFL Finance का शेयर आज निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कंपनी ने लगभग 6,414 करोड़ रुपये के प्राइमरी कैपिटल जुटाने को मंजूरी दी है, जिसमें वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद ब्लैकस्टोन की कंपनी में लगभग 16% हिस्सेदारी होने की संभावना है। कंपनी के पूंजी आधार को मजबूत करने और भविष्य में कारोबार के विस्तार की संभावनाओं के कारण इस शेयर में बाजार की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

Bajaj Finance

बजाज फाइनेंस का शेयर भी आज बाजार में चर्चा का विषय रह सकता है। दिवाली के बाद बाजार खुलने पर निवेशक वित्तीय कंपनियों के शेयरों में कारोबार की दिशा को लेकर सतर्क रह सकते हैं। बजाज फाइनेंस के संदर्भ में निवेशकों की नजर लोन ग्रोथ, एसेट क्वालिटी, एनपीए, ब्याज आय और फंडिंग लागत पर रहेगी। इसके अलावा कंपनी के पिछले वित्तीय प्रदर्शन और आगे की ग्रोथ को लेकर बाजार की उम्मीदें भी शेयर में गतिविधि बढ़ा सकती हैं।

Hindustan Aeronautics (HAL)

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर भी आज निवेशकों की रडार में रह सकते है। कंपनी 12 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है। डिफेंस सेक्टर के इस प्रमुख शेयर में निवेशक नतीजों से पहले संभावित पोजिशनिंग कर सकते हैं। कंपनी के राजस्व, मुनाफे, ऑर्डर बुक, विमान निर्माण, डिलीवरी और भविष्य के कारोबारी दृष्टिकोण से जुड़े संकेत महत्वपूर्ण रहेंगे। रक्षा क्षेत्र में सरकारी खर्च और ऑर्डर मिलने की संभावनाएं भी इस शेयर की चर्चा को प्रभावित कर सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories