return to news
  1. Stock Market Wrap: टैरिफ ने फिर किया परेशान, Sensex-Nifty लुढ़के, IT-मेटल में भारी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: टैरिफ ने फिर किया परेशान, Sensex-Nifty लुढ़के, IT-मेटल में भारी बिकवाली

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 30, 2025, 16:13 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 30 में से आज कुल 24 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि केवल 6 शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Tech Mahindra, HCL Technologies, Asian Paints, NTPC और Infosys के शेयरों में देखने को मिली है।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी मामूली गिरावट देखी गई।

Stock Market: अमेरिका में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 30 मई को गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में BSE Sensex में 182.01 अंकों की कमजोरी रही और यह 81,451.01 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 भी आज 82.90 अंक लुढ़ककर 24,750.70 के स्तर पर आ गया है। आज ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों ने भी मार्केट सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है बाजार में गिरावट की वजह?

गुरुवार को अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने राष्ट्रपति को इमरजेंसी पॉवर्स के तहत अस्थायी रूप से टैरिफ लगाने की इजाजत दे दी। इस फैसले के बाद मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा। निवेशक भारत की मार्च तिमाही के GDP आंकड़ों और पूरे वित्त वर्ष के अस्थायी आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं। इन आकंड़ों के जारी होने से पहले निवेशक सतर्क नजर आए।

Tech Mahindra, HCL Technologies में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 30 में से आज कुल 24 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि केवल 6 शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Tech Mahindra, HCL Technologies, Asian Paints, NTPC और Infosys के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Eternal, State Bank of India और HDFC Bank के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

स्मॉल और मिडकैप का क्या है अपडेट?

आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी मामूली गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.06 फीसदी लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.03 फीसदी की कमजोरी रही।

IT-मेटल ने कराया नुकसान

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी बैंक में 0.37 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2.88 फीसदी उछल गया। निफ्टी मीडिया में भी मामूली बढ़त रही।

सबसे ज्यादा नुकसान मेटल और आईटी सेक्टर ने कराया। निफ्टी मेटल में 1.69 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.15 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी लुढ़क गया। इसके अलावा, निफ्टी FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख