return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन लुढ़का बाजार, Sensex 249 अंक टूटा, Nifty 23865 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन लुढ़का बाजार, Sensex 249 अंक टूटा, Nifty 23865 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra और HUL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Titan, Bajaj Finance, Adani Ports और Eternal जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 30 जून को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 249.70 अंकों की कमजोरी रही और यह 76478.67 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 80.50 अंक लुढ़ककर 23865.75 के लेवल पर बंद हुआ है। बता दें कि शेयर बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़ गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, TCS में बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra और HUL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Titan, Bajaj Finance, Adani Ports और Eternal जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.40 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी IT पर जबरदस्त दबाव

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी IT में सबसे ज्यादा गिरावट रही और यह 2.73 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक चढ़ गया। निफ्टी हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

इन वजहों से टूटा बाजार

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर कंट्रोल को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। इस बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 73.53 डॉलर प्रति बैरल पर है। 29 जून को विदेशी निवेशकों ने 1,350.10 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है। आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू में भी कमजोरी है। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख