return to news
  1. Knack Packaging IPO: 1 जुलाई से खुलेगा ₹439 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Knack Packaging IPO: 1 जुलाई से खुलेगा ₹439 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 14:44 IST

सारांश

Knack Packaging ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड ₹161 से ₹170 प्रति शेयर तय किया है। कुल ₹439 करोड़ के इस आईपीओ में ₹380 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी राशि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाई जाएगी।

Knack Packaging IPO

Knack Packaging IPO: कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹439 करोड़ जुटाना चाहती है।

Knack Packaging IPO: अगर आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो Knack Packaging का आईपीओ आपके लिए एक नया मौका लेकर आ रहा है। यह पब्लिक इश्यू 1 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा और 3 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹439 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है प्राइस बैंड और IPO का साइज?

Knack Packaging ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड ₹161 से ₹170 प्रति शेयर तय किया है। कुल ₹439 करोड़ के इस आईपीओ में ₹380 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी राशि ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाई जाएगी।

ग्रे मार्केट क्या संकेत दे रहा है?

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर फिलहाल ₹5 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) केवल बाजार की धारणा को दिखाता है। इससे यह तय नहीं होता कि शेयर लिस्टिंग के दिन इसी प्रीमियम पर कारोबार करेंगे या निवेशकों को उतना ही मुनाफा मिलेगा।

लॉट साइज कितना है?

इस आईपीओ में आवेदन करने के लिए निवेशकों को कम से कम 88 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा। इसके बाद निवेशक 88 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब होगी?

शेयरों का अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026 को हो सकता है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की 8 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार MUFG Intime India Private Ltd है। वहीं, Systematix Corporate Services, IDBI Capital Markets & Securities और Pantomath Capital Advisors को इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

Knack Packaging का बिजनेस

Knack Packaging की स्थापना साल 2013 में हुई थी। यह कंपनी पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है और इनोवेशन, एक्सपोर्ट और पर्यावरण के अनुकूल (सस्टेनेबल) पैकेजिंग पर खास ध्यान देती है। कंपनी Printed और Laminated Woven Polypropylene (PLWPP) बैग बनाती है। इनमें Pinch Bottom, Gusset, Block Bottom और Retail Shopping Bags जैसे कई तरह के बैग शामिल हैं। ये बैग मजबूत होते हैं और अलग-अलग उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख