return to news
  1. Stock Market Wrap: IT शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी, Sensex 47 अंक चढ़ा, Nifty 24211 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT शेयरों के दम पर बाजार में शानदार रिकवरी, Sensex 47 अंक चढ़ा, Nifty 24211 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tata Steel, Eternal, IndiGo, Maruti Suzuki और UltraTech Cement जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys और NTPC जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी का प्रदर्शन सपाट रहा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 जुलाई को शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 47.01 अंकों की तेजी रही और यह 77,616.40 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 4.10 अंक बढ़कर 24211 के लेवल पर बंद हुआ है। आज एक समय पर Sensex करीब 710 अंक टूटकर 76,857.43 के निचले स्तर तक लुढ़क गया था। हालांकि इसके बाद वैल्यू बाइंग नजर आई, जिसके चलते बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई और यह हरे निशान पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel, Eternal में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tata Steel, Eternal, IndiGo, Maruti Suzuki और UltraTech Cement जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys और NTPC जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे। आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी का प्रदर्शन सपाट रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स दोनों की लगभग फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

IT शेयरों में दमदार रैली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी IT शेयरों में देखी गई। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 3.55 फीसदी उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया में 2 फीसदी तक की तेजी रही। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। निफ्टी ऑटो, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG में 1 फीसदी तक की कमजोरी रही। निफ्टी मेटल, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

इन वजहों से बाजार ने की वापसी

शेयर बाजार में आज की मजबूत रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। निफ्टी आईटी में उछाल ने बाजार को सबसे बड़ा सहारा दिया। शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने अच्छे शेयरों को सस्ते भाव पर खरीदना शुरू कर दिया। इस वैल्यू बाइंग से भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ।

इसके अलावा शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 2603.72 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। जुलाई की शुरुआत से ही विदेशी निवेशकों का रुख भारत की ओर सकारात्मक बना हुआ है। इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 15157 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इन सभी कारणों से बाजार ने वापसी की।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख