return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट जारी, मजबूत बिजनेस अपडेट समेत इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट जारी, मजबूत बिजनेस अपडेट समेत इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 06, 2026, 10:47 IST

सारांश

Stock Market: जून तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद प्राइवेट बैंकों के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। HDFC Bank का शेयर 2.50 फीसदी तक उछलकर 821 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके अलावा Axis Bank का शेयर भी 1.37 फीसदी उछल गया।

Stock Market

Stock Market: आज क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फिर कमजोरी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज 06 जुलाई को भी जारी है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 430 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 78,194.36 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 125 अंक बढ़कर 24395.80 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। क्रूड ऑयल की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट नजर आ रही है। इसके अलावा कई बैंकों ने मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किया है। यहां बताया गया है कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मजबूत बिजनेस अपडेट

जून तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद प्राइवेट बैंकों के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। HDFC Bank का शेयर 2.50 फीसदी तक उछलकर 821 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके अलावा Axis Bank का शेयर भी 1.37 फीसदी उछल गया। इसका अन्य बैंकिंग शेयरों पर भी पॉजिटिव असर दिखा और Bandhan Bank, IndusInd Bank, Axis Bank और ICICI Bank जैसे शेयर भी 1-2 फीसदी तक चढ़ गए।

क्रूड ऑयल में गिरावट

आज क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फिर कमजोरी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 0.36 फीसदी घटकर 71.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी आने के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में कमजोरी आ रही है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव गिरने से भारत का इंपोर्ट बिल कम होता है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

बाजार को विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी से भी सहारा मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने करीब 1,355 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह लगातार तीसरा दिन था जब उन्होंने भारतीय बाजार में शुद्ध खरीदारी की। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

ऑटो, मेटल और रियल्टी समेत कई सेक्टर्स में हरियाली

आज 06 जुलाई को NSE पर कई सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल है। रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन सेक्टर्स में उछाल से बाजार में आज तेजी नजर आ रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख