return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन बाजार गुलजार, Sensex 579 अंक उछला, Nifty 24175 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन बाजार गुलजार, Sensex 579 अंक उछला, Nifty 24175 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Larsen and Toubro, Maruti Suzuki, RIL, Axis Bank और BEL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 02 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन शानदार तेजी नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 579.48 अंकों की तेजी रही और यह 77502.12 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 169.85 अंक बढ़कर 24175.70 के लेवल पर बंद हुआ है। लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद आज IT स्टॉक्स ने शानदार वापसी की, जिसका असर बाजार पर दिखा। इसके साथ ही क्रूड ऑयल में गिरावट ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, Tech Mahindra में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Larsen and Toubro, Maruti Suzuki, RIL, Axis Bank और BEL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.53 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT शेयरों की जबरदस्त वापसी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT में रही और यह करीब 4.60 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक में मामूली गिरावट रही।

बाजार में आज क्यों आई रैली?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी दिन घट गई। आज इसका भाव करीब 1 फीसदी घटकर 70.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके अलावा लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज शानदार रिकवरी नजर आई। इसके चलते आज बाजार में शानदार तेजी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख