return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार को सपोर्ट, Sensex 753 अंक उछला, Nifty 24576 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार को सपोर्ट, Sensex 753 अंक उछला, Nifty 24576 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 21, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, HUL, ICICI Bank, Bajaj Finance और HDFC Bank के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ BEL, Titan, RIL, NTPC और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 अप्रैल को शानदार तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 753.03 अंकों की बढ़त रही और यह 79,273.33 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 211.75 अंक उछलकर 24,576.60 के स्तर पर बंद हुआ है। क्रूड ऑयल के भाव में नरमी और बड़े शेयरों में खरीदारी ने आज शेयर बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, HUL समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, HUL, ICICI Bank, Bajaj Finance और HDFC Bank के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ BEL, Titan, RIL, NTPC और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.48 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी FMCG समेत इन सेक्टर्स में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी FMCG में रही और यह 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, IT, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा इंडेक्स में मामूली गिरावट देखी गई।

बाजार में तेजी की क्या है वजह?

कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी गई। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.58 फीसदी लुढ़ककर 94.93 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गया है। इस खबर के चलते मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की उम्मीद भी की जा रही है। दिग्गज शेयरों में खरीदारी ने भी आज बाजार को ऊपर खींच लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख