return to news
  1. Stock Market Wrap: भारत-अमेरिका मिनी ट्रेड डील की खबर से बाजार में राहत, Sensex-Nifty बढ़त के साथ बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: भारत-अमेरिका मिनी ट्रेड डील की खबर से बाजार में राहत, Sensex-Nifty बढ़त के साथ बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 08, 2025, 15:51 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और भारत के बीच मिनी ट्रेड डील फाइनल हो चुकी है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे भारतीय बाजारों में रिलीफ रैली दिख सकती है।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 8 जुलाई को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 270.01 अंकों की तेजी रही और यह 83,712.51 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी आज 61.20 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25522.50 के लेवल पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर टैरिफ का ऐलान कर दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और भारत के बीच मिनी ट्रेड डील फाइनल हो चुकी है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा होती है, तो भारतीय बाजारों में रिलीफ रैली दिख सकती है।

Kotak Mahindra Bank समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Kotak Mahindra Bank, Eternal, NTPC, Asian Paints और BEL के शेयरों में दिखी। दूसरी ओर, Titan Company, Trent, Axis Bank, Maruti Suzuki India और Hindustan Unilever के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.17 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.29 फीसदी की गिरावट रही।

निफ्टी रियल्टी में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला दिख रहा है। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा करीद एक फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा, निफ्टी IT, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, आज निफ्टी फार्मा में करीब एक फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा जल्द

सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत और अमेरिका के बीच मिनी ट्रेड डील की घोषणा आज (8 जुलाई) रात 10 बजे तक हो सकती है। समाचार चैनल ने बताया कि दोनों देश आज घोषणा करेंगे कि वे इस सौदे पर सहमत हो गए हैं, जबकि इस बारे में अधिक जानकारी बाद में जारी की जा सकती है।

चैनल ने कहा कि अमेरिका द्वारा पहले घोषित 10 फीसदी बेसलाइन टैरिफ ट्रेड डील के बाद भी जारी रहेंगे, लेकिन टेक्सटाइल, गारमेंट्स और लेदर प्रोडक्ट्स जैसे लेबल इंटेंसिव सेक्टर्स में टैरिफ दरों में कमी देखी जा सकती है। चैनल ने यह भी बताया कि कृषि और कृषि उत्पाद, जो दोनों देशों के बीच विवाद का कारण रहे हैं, इस मिनी ट्रेड डील का हिस्सा नहीं होंगे। इस डील के तहत कुछ अमेरिकी इंडस्ट्रियल गुड्स पर शुल्क शून्य हो जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख