मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड July 08, 2025, 10:46 IST
सारांश
टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Capital का इश्यू साइज करीब 17,200 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। RBI के अनुसार टाटा कैपिटल को अपर-लेयर NBFC के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ऐसे में कंपनी को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना होगा।

IPO: Lenskart Solutions 2025 में अपना मेगा IPO लाने की योजना बना रही है।
अगर आप इस आईपीओ का फायदा उठाने से चूक गए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी कई और बड़ी कंपनियां हैं जो आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। ये IPOs साल 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाएंगे।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल का इश्यू साइज करीब 17,200 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। RBI के अनुसार टाटा कैपिटल को अपर-लेयर NBFC के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ऐसे में कंपनी को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना होगा।
मनीकंट्रोल के अनुसार, टाटा कैपिटल ने हाल ही में ₹343 प्रति शेयर पर अपना राइट्स इश्यू जारी किया है। FY25 में टाटा कैपिटल की लोन बुक ₹1.98 लाख करोड़ थी। इसका ग्रॉस NPA 2.33% रहा, जो FY24 में 1.71% था। मई 2025 में कंपनी को टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ विलय के लिए NCLT से अंतिम मंजूरी मिल गई।
आईवियर कंपनी 2025 में अपना मेगा IPO लाने की योजना बना रही है। इसका इश्यू साइज करीब 8600 करोड़ रुपये हो सकता है। पिछले महीने, कंपनी ने IPO से पहले खुद को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के रूप में पब्लिक कंपनी में बदल लिया। लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल भी कथित तौर पर IPO से पहले आईवियर रिटेलर में 1.5-2% हिस्सेदारी हासिल करना चाहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 150 मिलियन डॉलर है।
LG इलेक्ट्रॉनिक्स अपनी इंडियन यूनिट को मार्केट में लिस्ट कराने की योजना बना रही है। इसका अनुमानित इश्यू साइज 15000 करोड़ रुपये हो सकता है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अपने इंडियन ऑपरेशन में 15% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड होने की उम्मीद है। आईपीओ इस साल के अंत तक आने की संभावना है।
हीरो मोटोकॉर्प की NBFC हीरो फिनकॉर्प भी इस साल अपना IPO लाने की योजना बना रही है। इसका इश्यू साइज 3,408 करोड़ रुपये हो सकता है। मनीकंट्रोल के अनुसार कंपनी ने निवेशकों के एक ग्रुप से प्री-IPO प्लेसमेंट राउंड में ₹260 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी को अपना IPO लॉन्च करने के लिए SEBI से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। हीरो फिनकॉर्प रिटेल और MSME ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।
JSW ग्रुप की कंपनी, JSW Cement भी इस महीने की शुरुआत में अपना पब्लिक इश्यू लाने की योजना बना रही है। इसमें नए शेयर के साथ ही OFS भी शामिल होगा। JSW Cement की योजना नए सीमेंट प्लांट की स्थापना, उधारी चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आईपीओ आय का उपयोग करने की है।
डिपॉजिटरी सर्विस प्रोवाइडर नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) का आईपीओ जुलाई के तीसरे सप्ताह के आसपास आ सकता है। NSDL सिक्योरिटीज के डीमैटरियलाइजेशन की सुविधा प्रदान करती है। कंपनी का मुकाबला मार्केट शेयर के लिए सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) के साथ है।
Vikram Solar, रक्षा उपकरण कंपनी SMPP लिमिटेड, Avanse Financial Services, Sri Lotus Developers और Brigade Hotel Ventures जैसी अन्य प्रमुख कंपनियां भी इस साल आईपीओ लाने की योजना बना रही हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How CPI Inflation Affects the Stock Market
RBI Annual Report: Key Indicators Every Investor Should Track
Polymer Banknotes vs Paper Currency: Key Differences Explained
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs