return to news
  1. Stock Market Wrap: FII सेलिंग से फिर लड़खड़ाया शेयर बाजार, Sensex 367 अंक टूटा, Nifty 26042 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FII सेलिंग से फिर लड़खड़ाया शेयर बाजार, Sensex 367 अंक टूटा, Nifty 26042 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 26, 2025, 15:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Bajaj Finance, Asian Paints, Eternal, TCS और Power Grid के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Titan Company, NTPC, UltraTech Cement, Axis Bank और Hindustan Unilever जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

Stock Market Wrap: विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर आज 26 दिसंबर को देखने को मिला। आज के कारोबार में BSE Sensex में 367.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 85,041.45 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 99.80 अंकों की कमजोरी के साथ 26042.30 के लेवल पर बद हुआ है। कई सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग के चलते भी आज शेयर बाजार में दबाव रहा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, Asian Paints समेत कई स्टॉक्स लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Bajaj Finance, Asian Paints, Eternal, TCS और Power Grid के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Titan Company, NTPC, UltraTech Cement, Axis Bank और Hindustan Unilever जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.17 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.04 फीसदी की कमजोरी देखी गई।

Nifty IT, ऑटो और फार्मा सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। Nifty IT, ऑटो, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक जेसे सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। हालांकि, मेटल शेयरों में आज खरीदारी हुई है।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.52%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.51%
निफ्टी FMCG+0.03%
निफ्टी आईटी-1.03%
निफ्टी मीडिया-0.62%
निफ्टी मेटल+0.59%
निफ्टी फार्मा-0.32%
निफ्टी PSU बैंक-0.27%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.20%
निफ्टी रियल्टी-0.23%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.32%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.34%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.01%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.08%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.47%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.24%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.12%
निफ्टी केमिकल्स+0.01%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.27%

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली जारी है। 24 दिसंबर को FIIs ने 1721 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। यह लगातार तीसरा दिन है जब FIIs ने बिकवाली की है। इस महीने यानी दिसंबर की बात करें तो अब तक FIIs ने कुल 23,830.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। मुनाफावसूली भी बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह रही।

आज 26 दिसंबर को रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 89.94 पर आ गया। दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं। आज ब्रेंट क्रूड 0.4% बढ़कर 62.48 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.4% चढ़कर 58.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इन सभी वजहों से मार्केट सेंटीमेंट खराब हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख