मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 22, 2025, 15:45 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Infosys, Bharti Airtel, Tech Mahindra और TMPV जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा SBIN, Kotak Mahindra Bank, Larsen and Toubro और Interglobe Aviation के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market Wrap: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी का असर आज बाजार पर देखने को मिला।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Infosys, Bharti Airtel, Tech Mahindra और TMPV जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा SBIN, Kotak Mahindra Bank, Larsen and Toubro और Interglobe Aviation के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हरियाली देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.84 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Nifty IT, मेटल, ऑटो, FMCG और फार्मा सेक्टर्स में देखने को मिली है। सिर्फ निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ही गिरावट के साथ बंद हुआ।
| इंडेक्स | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | 0.82 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.50 |
| निफ्टी एफएमसीजी | 0.51 |
| निफ्टी आईटी | 2.06 |
| निफ्टी मीडिया | 0.58 |
| निफ्टी मेटल | 1.41 |
| निफ्टी फार्मा | 0.78 |
| निफ्टी पीएसयू बैंक | 0.23 |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.35 |
| निफ्टी रियल्टी | 0.03 |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 0.77 |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | -0.16 |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | 0.75 |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 0.90 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 0.68 |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 0.90 |
| निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 0.54 |
| निफ्टी केमिकल्स | 1.42 |
| निफ्टी 500 हेल्थकेयर | 0.65 |
एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग के प्रमुख इंडेक्स बढ़त में रहे। वहीं, अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए और US फ्यूचर्स भी तेजी दिखा रहे थे। इससे भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला।
निवेशक मान रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 2026 में दो बार ब्याज दरें घटा सकता है। हालिया आर्थिक आंकड़े ऐसे नहीं हैं जिनसे फेड की नीति सख्त होने की आशंका बढ़े। इससे शेयर बाजार के लिए माहौल सकारात्मक बना हुआ है। इसके चलते IT कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला और निफ्टी IT इंडेक्स लगातार चौथे दिन हरे निशान में रहा।
लगातार 14 दिनों तक बिकवाली करने के बाद अब विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) फिर से खरीदार बने हैं। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,830 करोड़ के शेयर खरीदे। पिछले तीन सत्रों में उनकी कुल खरीद करीब ₹3776 करोड़ रही है। इससे बाजार में भरोसा बढ़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू निवेशक (DII) पहले से ही बाजार को सहारा दे रहे थे और अब FIIs की वापसी से सेंटीमेंट और मजबूत हुआ है।
RBI की दिसंबर नीति बैठक के मिनट्स से संकेत मिला है कि अगर अगले साल आर्थिक वृद्धि थोड़ी धीमी रहती है और महंगाई काबू में रहती है, तो भारत में भी ब्याज दरें घटाने की गुंजाइश बन सकती है। इससे बाजार के लिए माहौल और सकारात्मक हुआ है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs