मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 19, 2025, 15:38 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Infosys, TCS, Hindustan Unilever और Titan Company जैसे शेयरों में रही। दूसरी तरफ TMPV, Maruti Suzuki, Bajaj Finance, Adani Ports और NTPC टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

Stock Market: आज NSE पर मिड कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, लेकिन स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव दिखा।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Infosys, TCS, Hindustan Unilever और Titan Company जैसे शेयरों में रही। दूसरी तरफ TMPV, Maruti Suzuki, Bajaj Finance, Adani Ports और NTPC टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
आज NSE पर मिड कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, लेकिन स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.21 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.43 फीसदी की कमजोरी रही।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी IT शेयरों में रही, जिसके चलते यह इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछल गया। PSU बैंक इंडेक्स में आज भी तेजी दिखी और यह करीब 1 फीसदी चढ़ गया। दूसरी तरफ मीडिया और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।
| इंडेक्स | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| Nifty Auto | 0.24 |
| Nifty Financial Services 25/50 | 0.32 |
| Nifty FMCG | 0.03 |
| Nifty IT | 2.97 |
| Nifty Media | -0.27 |
| Nifty Metal | 0.00 |
| Nifty Pharma | 0.06 |
| Nifty PSU Bank | 1.16 |
| Nifty Private Bank | 0.31 |
| Nifty Realty | -0.35 |
| Nifty Healthcare Index | 0.48 |
| Nifty Consumer Durables | 0.41 |
| Nifty Oil & Gas | -0.35 |
| Nifty MidSmall Healthcare | -0.57 |
| Nifty Financial Services Ex-Bank | 0.10 |
| Nifty MidSmall Financial Services | 0.39 |
| Nifty MidSmall IT & Telecom | 2.08 |
| Nifty Chemicals | -0.17 |
| Nifty500 Healthcare | 0.27 |
आज बाजार में बढ़त की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी थी। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी के चलते इंट्राडे में निफ्टी IT इंडेक्स ने 37,116.50 के स्तर को छू लिया। सबसे ज्यादा तेजी HCL Tech, Coforge और Persistent Systems में रही और ये तीनों शेयर करीब 4 फीसदी तक उछल गए। इसके अलावा Infosys और LTIMindtree के शेयरों में भी 3 फीसदी से अधिक की बढ़त रही। इंफोसिस ने कहा कि उसका लगभग ₹18,000 करोड़ का शेयर बायबैक 20 नवंबर से शुरू होगा। इस खबर ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और आईटी सेक्टर में अच्छी खरीद देखने को मिली।
मार्केट सेंटीमेंट को भारत–अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों ने भी मजबूती दी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि किसी भी घोषणा से पहले दोनों देशों के बीच समझौता “न्यायसंगत, संतुलित और बराबरी” का होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता होने पर “अच्छी खबर” जरूर मिलेगी, जिससे बाजार में पॉजिटिव माहौल बना रहा।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल निवेशक अब AI-हैवी स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं और पैसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं की ओर शिफ्ट कर रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। दुनिया भर में एंटी-AI ट्रेड देखने को मिल रहा है, क्योंकि AI स्टॉक्स के वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Why Bond Yields Rise When Bond Prices Fall: A Simple Guide
Currency Market: Meaning, Types, Participants and How It Works
What Is the Debt Market? Meaning, Types and How It Works
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs