return to news
  1. Stock Market Wrap: मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली, Sensex-Nifty लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली, Sensex-Nifty लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 19, 2025, 15:45 IST

सारांश

Stock Market closing: आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.63 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब दो फीसदी की भारी गिरावट देखी गई।

Stock Market

Stock Market: आज निफ्टी ऑटो को छोड़कर लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 जून को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 82.79 अंकों की कमजोरी रही और यह 81361.87 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 18.80 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24793.25 तक लुढ़क गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.63 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब दो फीसदी की भारी गिरावट देखी गई।

Adani Ports, Bajaj Finance में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Bajaj Finance, Tech Mahindra और Indusind Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ, M&M, Titan Company, Bharti Airtel, Larsen and Toubro और Maruti Suzuki India के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

निफ्टी ऑटो को छोड़कर सभी इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी ऑटो को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी PSU बैंक में रही और यह दो फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी मीडिया में भी करीब दो फीसदी की गिरावट रही।

निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स में भी एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी करीब एक फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा, निफ्टी FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

क्या है बाजार में गिरावट की वजह?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्मॉल और मिडकैप शेयरों में हालिया गिरावट मुनाफावसूली और तेज उछाल के बाद बढ़े हुए वैल्यूएशन के कारण हुई है। इसके अलावा, जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी सेंटीमेंट बिगड़ा है। इन फैक्टर्स ने मुद्रास्फीति की चिंताओं को बढ़ा दिया है और मार्केट सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख