मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 13, 2025, 15:43 IST
सारांश
Stock Market: प्रॉफिट बुकिंग के अलावा विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली ने भी सेंटीमेंट पर असर डाला। आज के कारोबार में Sensex ने एक समय पर करीब 450 अंकों की तेजी के साथ 84,919.43 के स्तर को छू लिया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी।

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
प्रॉफिट बुकिंग के अलावा विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली ने भी सेंटीमेंट पर असर डाला। आज के कारोबार में Sensex ने एक समय पर करीब 450 अंकों की तेजी के साथ 84,919.43 के स्तर को छू लिया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, TMCV, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), BEL और TMPV के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Asian Paints, ICICI Bank, Larsen and Toubro, Power Grid और Bajaj Finserv के शेयर टॉप गेनर्स रहे।
आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.34 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी IT इंडेक्स में आज 3 दिनों की तेजी का सिलसिला थम गया। इसके अलावा FMCG, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में बढ़त देखी गई।
| सूचकांक (Index) | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | -0.37 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.17 |
| निफ्टी एफएमसीजी | -0.51 |
| निफ्टी आईटी | -0.48 |
| निफ्टी मीडिया | -0.55 |
| निफ्टी मेटल | 0.44 |
| निफ्टी फार्मा | 0.41 |
| निफ्टी पीएसयू बैंक | -0.68 |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.08 |
| निफ्टी रियल्टी | 0.42 |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 0.18 |
| निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स | -0.08 |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | -0.11 |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | -0.12 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | -0.28 |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | -0.49 |
| निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | -0.32 |
निफ्टी के थोड़े समय के लिए 26,000 अंक पार करने के बाद, निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली (profit booking) की। यानी, जिन निवेशकों को पहले से लाभ था, उन्होंने अपने शेयर बेचकर मुनाफा बुक किया, जिससे शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 1,750.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो लगातार तीसरे दिन उनकी नेट बिकवाली रही। यानी विदेशी निवेशक पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।
बाजार में शुक्रवार को आने वाले बिहार चुनाव परिणामों से पहले सावधानी का माहौल बना रहा। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, एनडीए (NDA) के सत्ता में लौटने की संभावना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक परिणाम घोषित नहीं हो जाते, घरेलू शेयर बाजार मौजूदा स्तरों के आस-पास ही स्थिर रह सकता है। अगर चुनाव नतीजे उम्मीद से अलग रहे, तो भारतीय बाजारों में गिरावट आ सकती है, क्योंकि इससे नीतिगत स्थिरता पर असर पड़ सकता है।
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे फिसलकर 88.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपये में यह हल्की कमजोरी मजबूत डॉलर इंडेक्स और कमजोर घरेलू इक्विटी सेंटीमेंट की वजह से रही। हालांकि, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक उम्मीदों ने रुपये को कुछ हद तक संभाला।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs