return to news
  1. Stock Market Wrap: मिडिल-ईस्ट टेंशन से डगमगाया निवेशकों का भरोसा, Sensex 573 अंक लुढ़का, Nifty 24718 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: मिडिल-ईस्ट टेंशन से डगमगाया निवेशकों का भरोसा, Sensex 573 अंक लुढ़का, Nifty 24718 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 13, 2025, 16:01 IST

सारांश

सेंसेक्स के 30 में से आज ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, ITC, SBIN, Indusind Bank और HDFC Bank के शेयरों में हुई है। हालांकि, Tech Mahindra, TCS, Sun Pharmaceutical और Maruti Suzuki India के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 जून को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखी गई। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते टेंशन ने बिकवाली के दबाव को बढ़ा दिया। इसके चलते आज के कारोबार में BSE Sensex में 573.38 अंकों की गिरावट रही और यह 81118.60 के स्तर तक टूट गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 169.60 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 24718.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हालांकि, बाजार में आज मजबूत रिकवरी भी देखी गई। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 80,354.59 के निचले स्तर को छू लिया खा। इसके बाद बाजार ने वापसी की और यह दिन के निचले स्तर से करीब 750 अंक चढ़ गया।

Adani Ports, ITC में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स के 30 में से आज ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, ITC, SBIN, Indusind Bank और HDFC Bank के शेयरों में हुई है। हालांकि, Tech Mahindra, TCS, Sun Pharmaceutical और Maruti Suzuki India के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

बैंकिंग, FMCG सेक्टर लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी PSU बैंक और FMCG सेक्टर में रही और ये एक फीसदी से अधिक लुढ़क गए। निफ्टी बैंक, प्राइवेट बैंक और मेटल इंडेक्स में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी में मामूली बढ़त के साथ फ्लैट क्लोजिंग हुई है। निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

मार्केट में गिरावट की प्रमुख वजहें

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा

इजरायल ने ईरान पर हमला किया, और यह हमला ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स (परमाणु संयंत्रों) को निशाना बनाकर किया गया। इससे पूरे मिडिल ईस्ट (मध्य-पूर्व) में युद्ध का खतरा बढ़ गया है। ईरान के नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इज़रायल को “कड़ी सजा” देने की चेतावनी दी है, जिससे और बदले की आशंका बढ़ गई है।

दुनिया भर के बाजारों में कमजोरी

जापान, कोरिया, चीन और हांगकांग के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। अमेरिका के बाजार भी नीचे चल रहे हैं। इसका मतलब है कि पूरी दुनिया में निवेशक घबराए हुए हैं।

कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल

इजरायल के हमले की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) 9% से ज्यादा बढ़कर 75.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल बाहर से खरीदता है, इसलिए तेल के दाम बढ़ने से व्यापार घाटा और रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FII) ने गुरुवार को भारतीय शेयरों में से ₹3,831 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की। इससे बाजार पर और ज्यादा दबाव बन गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख