return to news
  1. Stock Market Wrap: सीजफायर की उम्मीदों से बाजार गुलजार, Sensex 787 अंक चढ़ा, Nifty 22968 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: सीजफायर की उम्मीदों से बाजार गुलजार, Sensex 787 अंक चढ़ा, Nifty 22968 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 15:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Axis Bank, Titan, Larsen and Toubro और UltraTech Cement के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ RIL और Sun Pharma जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीदों के चलते आज 6 अप्रैल को शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 787.30 अंकों की तेजी देखी गई और यह 74106.85 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 255.15 अंक उछलकर 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, Axis Bank समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Axis Bank, Titan, Larsen and Toubro और UltraTech Cement के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ RIL और Sun Pharma जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.50 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

बैंकिंग समेत इन सेक्टर्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज NSE पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में रही और ये 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा ऑटो, FMCG, IT और मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.08%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+2.27%
निफ्टी FMCG+0.80%
निफ्टी आईटी+0.64%
निफ्टी मीडिया-0.22%
निफ्टी मेटल+1.11%
निफ्टी फार्मा+0.12%
निफ्टी PSU बैंक+2.33%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+2.16%
निफ्टी रियल्टी+2.23%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.21%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+2.60%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.37%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.75%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+2.72%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+2.65%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.84%
निफ्टी केमिकल्स+0.47%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.43%

क्या है शेयर बाजार में अचानक आई तेजी की वजह?

आज सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। इसकी सबसे बड़ी वजह कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं। इसके मुताबिक ईरान और अमेरिका को एक ऐसा प्लान मिला है, जिसका मकसद तुरंत सीजफायर के जरिए दोनों देशों के बीच दुश्मनी को खत्म करना है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान ने एक फ्रेमवर्क तैयार किया है और उसे दोनों देशों के साथ साझा किया है। इस फ्रेमवर्क में तुरंत सीजफायर करने और उसके बाद एक व्यापक समझौते पर पहुंचने की रूपरेखा दी गई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में सुधार ने भी बाजार को सहारा दिया। आज बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख