return to news
  1. Stock Market Wrap: मेटल शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार को सहारा, Sensex 223 अंक चढ़ा, Nifty 24894 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: मेटल शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार को सहारा, Sensex 223 अंक चढ़ा, Nifty 24894 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 03, 2025, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, Power Grid, Kotak Mahindra Bank, Larsen and Toubro और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Tech Mahindra, UltraTech Cement और ICICI Bank जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार ने आज 03 अक्टूबर को शुरुआती गिरावट की भरपाई करते हुए अच्छी बढ़त दर्ज की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 223.86 अंकों की तेजी रही और यह 81207.17 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 57.95 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24894.25 के लेवल पर बंद हुआ। मेटल शेयरों में शानदार रैली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सपोर्ट मिला। इसके साथ ही पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों ने भी सेंटीमेंट को बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, Power Grid, Kotak Mahindra Bank, Larsen and Toubro और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Tech Mahindra, UltraTech Cement और ICICI Bank जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.84 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.74 फीसदी की बढ़त रही।

मेटल समेत ये सेक्टर्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल में देखने को मिली और यह करीब 2 फीसदी उछल गया।

इंडेक्सप्रतिशत बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो-0.10
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.12
निफ्टी FMCG0.07
निफ्टी IT0.10
निफ्टी मीडिया-0.02
निफ्टी मेटल1.79
निफ्टी फार्मा0.10
निफ्टी PSU बैंक1.15
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.72
निफ्टी रियल्टी-0.15
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.22
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स1.06
निफ्टी ऑयल एंड गैस0.61
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर0.07
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (बैंक छोड़कर)0.32
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज0.89
निफ्टी मिडस्मॉल IT व टेलिकॉम1.29

बाजार में तेजी के 3 बड़े कारण

कैपिटल स्पेंडिंग पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आर्थिक विकास को सपोर्ट मिल सके। अप्रैल-जून तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.8% बढ़ी, जो पिछले 5 क्वार्टर में सबसे तेज है। ज्यादा खर्च की उम्मीद से इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों को बढ़ावा मिला और बाजार को सहारा मिला।

मेटल शेयरों में खरीदारी

टाटा स्टील का शेयर लगभग 3% चढ़ा और यह निफ्टी 50 में टॉप परफॉर्मर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस महीने दर में कटौती की संभावना और यूरोपीय संघ की आयात टैरिफ बढ़ाने की योजना से इन शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही तांबे जैसी मूल धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी मेटल शेयरों को बढ़ावा दिया है। मांग में सुधार, स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद, सेफगार्ड ड्यूटी और चीन में स्टील उत्पादन में कटौती ये सभी फैक्टर्स भी सेक्टर को मजबूत सपोर्ट दे रहे हैं।

कच्चे तेल में गिरावट

ब्रेंट क्रूड ऑयल लगातार तीसरे दिन गिरा और 16 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। गिरावट की वजह अमेरिकी सरकार के शटडाउन का डर और OPEC+ देशों की ज्यादा सप्लाई की संभावना रही। तेल की कीमतें कम होने से भारत का आयात बिल और महंगाई का दबाव घटता है, जो घरेलू शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख