return to news
  1. Stock Market: शेयर मार्केट में लौटी रौनक, टैरिफ में राहत समेत ये हैं बाजार में तेजी की अहम वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: शेयर मार्केट में लौटी रौनक, टैरिफ में राहत समेत ये हैं बाजार में तेजी की अहम वजहें

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 11, 2025, 11:45 IST

सारांश

आज के कारोबार में Tata Steel, Kotak Mahindra bank, Bajaj Finserv और Eternal के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE पर मेटल सेक्टर में करीब साढ़े तीन फीसदी की बढ़त है। फार्मा और ऑटो इंडेक्स भी 2 फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं।

Stock Market: अमेरिका ने भारत पर 26% तक के टैरिफ को 90 दिनों यानी 9 जुलाई तक के लिए रोक दिया है।

Stock Market: अमेरिका ने भारत पर 26% तक के टैरिफ को 90 दिनों यानी 9 जुलाई तक के लिए रोक दिया है।

Stock Market: अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है, जिसका असर आज 11 अप्रैल को भारतीय बाजार पर दिख रहा है। आज Sensex में करीब 1500 अंक यानी दो फीसदी तक की तेजी देखी गई। वहीं, Nifty भी 425 अंक बढ़कर करीब दो फीसदी उछल गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में एक्शन

आज के कारोबार में Tata Steel, Kotak Mahindra bank, Bajaj Finserv और Eternal के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE पर मेटल सेक्टर में करीब साढ़े तीन फीसदी की बढ़त है। फार्मा और ऑटो इंडेक्स भी 2 फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं। यहां मार्केट में इस शानदार तेजी के कारण बताए गए हैं।

रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक

अमेरिका ने भारत पर 26% तक के टैरिफ को 90 दिनों यानी 9 जुलाई तक के लिए रोक दिया है, जिसका बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को करीब 60 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।

हालांकि 10% का बेसिक टैक्स अभी भी लागू है। तीन महीने की यह छूट भारतीय निर्यातकों और पॉलिसी मेकर्स को अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते की दिशा में काम करने का मौका देती है।

ट्रेड डील की बातचीत को रफ्तार मिली

अमेरिका की तरफ से दी गई अस्थायी राहत से भारत और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) की बातचीत को गति मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली अमेरिका के साथ 90 दिनों की समयसीमा के अंदर एक आंशिक BTA पर काम कर रही है।

सरकार एक तीन-स्तरीय रणनीति पर काम कर रही है, जिसका मकसद व्यापार संबंधों को मजबूत करना, बाजार तक पहुंच बढ़ाना और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करना है।

भारत को पड़ोसी देशों पर बढ़त

भारत के अलावा चीन, हांगकांग और मकाऊ जैसे देशों को यह टैरिफ राहत नहीं दी गई है। इससे भारतीय निर्यातकों को कम समय के लिए कंपटीटिव एडवांटेज मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख