return to news
  1. Stock Market Crash: स्टॉक मार्केट लुढ़का, SENSEX 1200, NIFTY 360 अंकों के साथ टूटा, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Stock Market Crash: स्टॉक मार्केट लुढ़का, SENSEX 1200, NIFTY 360 अंकों के साथ टूटा, क्या है वजह?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 28, 2024, 16:44 IST

सारांश

स्टॉक बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। SENSEX 1200 और NIFTY 360 अंकों के साथ नीचे आ गए। भारी बिकावली के चलते ऐसे हालात पैदा हुए हैं।

भारी बिकावली के चलते गिरा स्टॉक मार्केट

भारी बिकावली के चलते गिरा स्टॉक मार्केट

इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक SENSEX और NIFTY गुरुवार को तेजी के साथ नीचे आ गिरे। करीब 1.5% की गिरावट इन्फोसिस, RIL और HDFC बैंक में बिकावली के चलते देखी गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE बेंचमार्क सेंसेक्स पहले 1.48% की गिरावट के साथ 79,043.74 पर पहुंचा और फिर 1.63% की गिरावट के साथ 78,918.92 पर आ गिरा। वहीं, NSE Nifty 1.49% की गिरावट के साथ 23,914.15 अंकों पर पहुंच गया।

बड़ी कंपनियां लाल घेरे में

30 शेयर वाले SENSEX पर महिंद्रा & महिंद्रा, इन्फोसिस, HCL टेक्नॉलजी, अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड को घाटा हुआ जबकि सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुनाफे में रहा।

IT स्टॉक्स लुढ़के

वॉल स्ट्रीट पर टेक स्टॉक्स में गिरावट का असर भारत में भी देखा गया जहां IT स्टॉक तेजी से नीचे सरक गए। डेल 12% और HP 6% नीचे आ पहुंचा। अमेरिका में महंगाई दर पर चिंता को लेकर फेडरल रिजर्व के ऐक्शन पर गहमगहमी बनी है। इससे वॉल स्ट्रीट पर प्रमुख सूचकांक गिरावट पर आकर ठहर गए।

Auto स्टॉक्स में भी क्रैश की स्थिति रही। BSE Auto Index 0.76% की गिरावट के साथ 52,741.84 अंकों पर आ गिरा था जबकि M&M 2.5%, Eicher मोटर्स 1.77% और Samvardhana Motherson 1% नीचे आ गए थे।

क्या रहीं वजहें?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट कट के फैसले को लेकर बाजार में संशय की स्थिति बनी हुई है। अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के बावजूद महंगाई दर को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। उधर, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण तनाव कायम है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन के ऊपर 90 मिसाइलों और 100 ड्रोन्स से हमला किया गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख