return to news
  1. Stock Market closing: Sensex 77000 के पार, Nifty भी 108 अंक चढ़ा, IndusInd-Axis Bank टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex 77000 के पार, Nifty भी 108 अंक चढ़ा, IndusInd-Axis Bank टॉप गेनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 16, 2025, 15:49 IST

सारांश

Stock Market: Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Indusind Bank, Axis Bank, Adani Ports, Asian Paints और Bharti Airtel के शेयरों में रही। इसके अलावा, Maruti Suzuki, Infosys, Tata Motors और Bajaj Finance के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 309.40 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी रही।

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 309.40 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी रही।

Stock Market closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 अप्रैल को खरीदारी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीनी आयात पर 245 फीसदी तक के नए टैरिफ का ऐलान किया है। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sensex-Nifty में बढ़त

आज के कारोबार में BSE Sensex में 309.40 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी रही और यह 77,044.29 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 108.65 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 23,437.20 पर बंद हुआ। NSE पर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.71 फीसदी की मजबूती आई है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.05 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Indusind-Axis Bank में सबसे ज्यादा खरीदारी

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Indusind Bank, Axis Bank, Adani Ports, Asian Paints और Bharti Airtel के शेयरों में रही। इसके अलावा, Maruti Suzuki, Infosys, Tata Motors और Bajaj Finance के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

बैंकिंग शेयरों में उछाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में दर्ज की गई और यह 2.37 फीसदी बढ़ गया। निफ्टी बैंक में भी 1.41 फीसदी की मजबूती रही। निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस में एक फीसदी से अधिक का उछाल आया है। इसके अलावा, निफ्टी FMCG, IT और मेटल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी ऑटो और फार्मा इंडेक्स में गिरावट देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख