return to news
  1. Buzzing stocks: Wipro, IndusInd Bank समेत इन शेयरों में आज तगड़ा एक्शन, जानिए क्या है इनमें हलचल की वजह

मार्केट न्यूज़

Buzzing stocks: Wipro, IndusInd Bank समेत इन शेयरों में आज तगड़ा एक्शन, जानिए क्या है इनमें हलचल की वजह

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 16, 2025, 13:17 IST

सारांश

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में 0.45 फीसदी की मामूली बढ़त है और यह 245.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में स्टॉक ने महज 9 फीसदी का रिटर्न दिया है।

शेयर सूची

INDUSINDBK
--
WAAREERTL
--
GENSOL
--
IndusInd Bank के शेयरों में आज करीब 5 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

IndusInd Bank के शेयरों में आज करीब 5 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

Stock Market: शेयर बाजार में आज 16 अप्रैल को कई शेयरों में तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इन स्टॉक्स में Gensol Engineering, Wipro, IndusInd Bank, ICICI Prudential Life, Reliance Industrial Infrastructure, Waaree Renewable Technologies और ICICI Bank जैसे शेयर शामिल हैं। इनमें से कुछ कंपनियां आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Wipro

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में 0.45 फीसदी की मामूली बढ़त है और यह 245.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में स्टॉक ने महज 9 फीसदी का रिटर्न दिया है।

IndusInd Bank

IndusInd Bank के शेयरों में आज करीब 5 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इस समय यह शेयर 5.49 फीसदी बढ़कर 776.5 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल,

एक्सटर्नल एजेंसी की रिपोर्ट में डेरिवेटिव गड़बड़ियों के कारण बैंक की नेटवर्थ पर 1979 करोड़ रुपये का ‘नेगेटिव इंपैक्ट’ दिखाया गया है, जो कि करीब 2.27 फीसदी के बराबर है। यह इंपैक्ट RBI के लगभग 2000 करोड़ रुपये के आकलन से कम है। बैंक के इंटरनल ऑडिट ने नेटवर्थ पर 2.35 फीसदी के प्रतिकूल प्रभाव का अनुमान लगाया था।

Gensol Engineering

Gensol Engineering के शेयर 16 अप्रैल को 5% तक गिर गए। इसका कारण यह था कि मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कंपनी और उसके प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी के खिलाफ एक अंतरिम आदेश जारी किया। इन पर आरोप है कि इन्होंने फंड का गलत इस्तेमाल किया और गलत जानकारी दी।

ICICI Prudential Life Insurance

ICICI Prudential Life Insurance के शेयर 4% बढ़ गए क्योंकि कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। इस तिमाही में कंपनी का वार्षिक प्रीमियम (APE) ₹3,502 करोड़ रहा और नए बिज़नेस का मूल्य (VNB) ₹795 करोड़ रहा। कंपनी का VNB मार्जिन भी बढ़कर 22.7% हो गया।

ICICI Bank

ICICI Bank के शेयरों में आज 16 अप्रैल को 0.35 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 1,345.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है।

Reliance Industrial Infrastructure

रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है। नतीजों से पहले इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है। कंपनी के शेयर 1.80 फीसदी बढ़कर 838.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।

Waaree Renewable Technologies

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज भी आज तिमाही नतीजे जारी करेगी। नतीजों से पहले स्टॉक में 4 फीसदी से अधिक की बढ़त है और यह करीब 978.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख