return to news
  1. Stock Market closing: Sensex-Nifty गिरावट के साथ बंद, भारत-पाक टेंशन समेत इन फैक्टर्स से बिगड़ा सेंटीमेंट

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex-Nifty गिरावट के साथ बंद, भारत-पाक टेंशन समेत इन फैक्टर्स से बिगड़ा सेंटीमेंट

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 06, 2025, 15:53 IST

सारांश

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। Bharti Airtel, Tata Steel, M&M, Hindustan Unilever और Nestle India के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, Eternal, SBIN, Adani Ports और Tata Motors के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market: आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 6 मई को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। आज के कारोबार में BSE Sensex में 155.77 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट रही और यह 80,641.07 पर आ गया। इसके अलावा, Nifty 50 भी 81.55 अंक टूटकर 24,379.60 के स्तर पर बंद हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय और भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन से पहले निवेशक सतर्क हो गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, SBIN रहे टॉप लूजर्स

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। Bharti Airtel, Tata Steel, M&M, Hindustan Unilever और Nestle India के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, Eternal, SBIN, Adani Ports और Tata Motors के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.27 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.50 फीसदी की गिरावट रही।

Nifty Auto को छोड़कर सभी सेक्टर लाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी PSU बैंक सेक्टर में दिखी और यह करीब 5 फीसदी गिर गया। निफ्टी बैंक में 1.18 फीसदी की कमजोरी आई। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी 0.76 फीसदी टूटा है। निफ्टी रियल्टी में भी 3 फीसदी से अधिक की कमजोरी रही।

इसके अलावा, निफ्टी मीडिया, फार्मा, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। निफ्टी FMCG, IT, मेटल सेक्टर भी लाल निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार पर इन फैक्टर्स का दिखा असर

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार 12वीं रात सीज़फायर (युद्धविराम) का उल्लंघन किया गया, जिसका भारत ने सख्त जवाब दिया। इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को बुधवार को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है, ताकि नई और जटिल खतरों से निपटा जा सके।

अमेरिका के फेडरल रिज़र्व की मीटिंग

अमेरिका की फेड मीटिंग से पहले निवेशक सतर्क दिखे। ज्यादातर विश्लेषकों को उम्मीद है कि ब्याज दरें 4.25-4.5% पर स्थिर रहेंगी, लेकिन फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बयान पर सभी की नजरें रहेंगी, खासकर यह जानने के लिए कि आगे दरें घट सकती हैं या नहीं।

फार्मा शेयरों पर दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के घरेलू दवा निर्माण को बढ़ावा देने वाले आदेश से भारतीय दवा कंपनियों पर असर पड़ सकता है। खासकर वे कंपनियाँ जो अमेरिका को दवाइयाँ निर्यात करती हैं, उनके कारोबार पर दबाव आ सकता है।

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर बनी अनिश्चितता से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच समझौते की उम्मीद तो है, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख