return to news
  1. Stock Market Closing: ट्रंप के टैरिफ वॉर से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty करीब 2% तक लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: ट्रंप के टैरिफ वॉर से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty करीब 2% तक लुढ़के

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 16:09 IST

सारांश

Stock Market Crash: NSE पर निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज जमकर बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स में 2.47 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 3 फीसदी टूट गया।

Market Crash: BSE Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ एक शेयर ही हरे निशान पर बंद हुआ है।

Market Crash: BSE Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ एक शेयर ही हरे निशान पर बंद हुआ है।

Stock Market Crash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ हाइक के ऐलान का असर आज 28 फरवरी को दुनिया भर के बाजारों में देखा गया। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो BSE Sensex में 1.90 फीसदी (1414.33 प्वाइंट्स) की बड़ी गिरावट आई और यह 73,198.10 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, Nifty 50 में भी 1.86 फीसदी (420.35 प्वाइंट्स) की कमजोरी आई। यह 22,124.70 के लेवल पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nifty मिड-स्मॉलकैप शेयरों में जमकर बिकवाली

NSE पर निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज जमकर बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स में 2.49 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 3.01 फीसदी टूट गया।

Nifty IT-Auto में जमकर बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा 4.18 फीसदी तक कमजोर हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 3.92 फीसदी और मीडिया में 3.48 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। निफ्टी PSU बैंक, FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स दो फीसदी से अधिक टूट गए। निफ्टी मेटल, फार्मा और रियल्टी में एक फीसदी से अधिक की कमजोरी आई। सभी इंडेक्स लाल निशान पर हैं।

Sensex के 30 शेयरों का हाल

BSE Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ एक शेयर ही हरे निशान पर बंद हुआ है। HDFC बैंक के शेयरों में आज 1.86 फीसदी की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, शेष 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टॉप लूजर्स में Indusind Bank, Tech Mahindra और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शामिल हैं।

सेंसेक्स में आज कुल 4082 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें से 759 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 3234 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। 89 शेयर ऐसे रहे, जिनके शेयर प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 12 शेयरों में अपर सर्किट लगा, जबकि 5 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया।

निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूबे

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 28 फरवरी को घटकर 384.09 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 27 फरवरी को 393.10 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख