return to news
  1. Nifty IT Crash: 6% तक लुढ़के TCS, Infosys समेत कई आईटी शेयर! टैरिफ हाइक के अलावा और क्या हैं बड़ी वजहें?

मार्केट न्यूज़

Nifty IT Crash: 6% तक लुढ़के TCS, Infosys समेत कई आईटी शेयर! टैरिफ हाइक के अलावा और क्या हैं बड़ी वजहें?

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 13:23 IST

सारांश

Nifty IT: शेयर बाजार में भारी बिकवाली का असर आज सबसे ज्यादा आईटी शेयरों में देखने को मिला है। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स 4 फीसदी तक टूट गया। हालांकि, टैरिफ हाइक के अलावा इसकी और भी वजहें हैं। यहां इसके बारे में विस्तार से बताया गया है

शेयर सूची

Nifty IT Crash: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 3.67 फीसदी और इंफोसिस में 3.68 फीसदी की गिरावट है।

Nifty IT Crash: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 3.67 फीसदी और इंफोसिस में 3.68 फीसदी की गिरावट है।

Nifty IT Crash: शेयर बाजार में बिकवाली के बीच आज 28 फरवरी को आईटी शेयरों में भी 6 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 4 फीसदी (1554.75 प्वाइंट्स) तक की गिरावट देखने को मिल रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Mphasis, Tech Mahindra में सबसे ज्यादा कमजोरी

इंडेक्स में शामिल सभी शेयर रिपोर्ट लिखे जाने के समय लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है उनमें Mphasis, Tech Mahindra, Persistent Systems, WIPRO और Infosys शामिल हैं।

Mphasis के शेयरों में 5.77 फीसदी, Tech Mahindra में 5.54 फीसदी, Persistent Systems में 5 फीसदी और WIPRO में 4.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 3.67 फीसदी और इंफोसिस में 3.68 फीसदी की गिरावट है।

क्या है IT शेयरों में बिकवाली की वजह?

आईटी शेयरों में इस गिरावट की वजह की बात करें तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था धीमी होने और महंगाई के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर भी मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ा।

वहीं, अमेरिका में वीकली जॉबलेस क्लेम्स के लिए उम्मीद से अधिक लोगों ने आवेदन किया, जिससे आर्थिक कमजोरी की चिंता और बढ़ गई। इन सभी कारणों से आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने बताया कि जॉबलेस क्लेम्स में अचानक बढ़ोतरी हुई है। 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 22000 की बढ़ोतरी के साथ यह संख्या 2,42,000 तक पहुंच गई, जो अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसका एक कारण देशभर में आए बर्फीले तूफान और प्रेसिडेंट्स डे की छुट्टी को माना जा रहा है।

AI बेस्ड और बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में दबाव

इस दबाव के बीच, ज्यादातर एशियाई बाजार भी गिरावट में रहे। MSCI एशिया (जापान को छोड़कर) इंडेक्स 1.21% नीचे आ गया। इसके अलावा, एनवीडिया के शेयरों में तेज गिरावट आई, क्योंकि उसकी तिमाही रिपोर्ट के बाद AI बेस्ड और बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली, जिससे पूरा आईटी सेक्टर दबाव में आ गया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको और कनाडा पर लगाया टैरिफ

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको और कनाडा से आयात पर नए टैरिफ की घोषणा की। ट्रेड वॉर की आशंका के बीच अमेरिकी बाजार के अलावा, एशियाई बाजरों और यूरोपिनय बाजारों में भी बिकवाली हो रही है।

ट्रम्प ने ड्रग तस्करी पर चिंताओं का हवाला देते हुए कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। नया टैरिफ 4 मार्च से लागू होने वाला है। उन्होंने चीनी निर्यात पर अतिरिक्त 10% टैरिफ की भी घोषणा की, जिससे ट्रेड टेंशन बढ़ गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख