return to news
  1. Stock Market closing: रेसिप्रोकल टैरिफ से पहले निवेशक सतर्क, Sensex-Nifty गिरावट के साथ बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: रेसिप्रोकल टैरिफ से पहले निवेशक सतर्क, Sensex-Nifty गिरावट के साथ बंद

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 28, 2025, 15:42 IST

सारांश

Stock Market: एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। ट्रंप के टैरिफ फैसले के कारण निवेशकों को ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) की चिंता सताने लगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑटोमोबाइल के आयात पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है।

Stock Market: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर पर बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर पर बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 मार्च को बिकवाली का दबाव रहा। अगले हफ्ते घोषित होने वाले अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ पर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके चलते निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटो इंपोर्ट्स पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। इन वजहों के चलते आज शेयर बाजार में कमजोरी देखी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE Sensex में आज 28 मार्च को 191.51 अंकों की गिरावट आई और यह लुढ़ककर 77,414.92 के स्तर पर आ गया। दूसरी ओर, Nifty 50 में भी 72.60 अंकों की कमजोरी रही और यह 23,519.35 पर बंद हुआ है।

Sensex के 30 शेयरों का अपडेट

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इनमें से ज्यादातर स्टॉक लाल निशान पर बंद हुए। Kotak Mahindra Bank, Hindustan Unilever और Tata Motors के शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई। इसके अलावा, Indusind Bank, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और Zomato के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

NSE पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.32 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की कमजोरी आई।

IT-Auto समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर पर बिकवाली का दबाव दिखा। निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा टूट गए।

इसके अलावा, निफ्टी बैंक, मेटल, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, दूसरी ओर निफ्टी FMCG और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में खरीदारी दिखी।

क्या है बाजार में गिरावट की वजह

टैरिफ की चिंता

अमेरिका 2 अप्रैल से कुछ वस्तुओं पर टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि सभी वस्तुओं पर टैरिफ नहीं लगेगा। निवेशक इस फैसले से पहले सतर्क हैं।

ग्लोबल मार्केट पर असर

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। ट्रंप के टैरिफ फैसले के कारण निवेशकों को ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) की चिंता सताने लगी।

ट्रंप ने ऑटोमोबाइल के आयात पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो अगले हफ्ते से लागू होगा। इस फैसले की दुनियाभर के राजनेताओं और उद्योग जगत ने आलोचना की। कार निर्माता कंपनियों ने चेतावनी दी है कि इससे गाड़ियों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

सोने की कीमतों में उछाल

शुक्रवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई क्योंकि ट्रंप के नए टैरिफ फैसलों ने वैश्विक व्यापार युद्ध के और बढ़ने की आशंका पैदा कर दी। इस डर से निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में अपनाना शुरू कर दिया।

स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर $3,077.56 प्रति औंस हो गया, जबकि पहले के सत्र में यह $3,079.01 के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। इस हफ्ते सोने की कीमत 1.8% बढ़ी, जिससे यह लगातार चौथे हफ्ते तेजी में रहा। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% बढ़कर $3,086.80 हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख