return to news
  1. Stock Market closing: Sensex में 200 अंकों की गिरावट, Nifty 25019 पर बंद, डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत रैली

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex में 200 अंकों की गिरावट, Nifty 25019 पर बंद, डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत रैली

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 16, 2025, 16:36 IST

सारांश

Stock Market: Sensex के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Hindustan Unilever, Asian Paints, ITC और Nestle India के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Bharti Airtel, HCL Technologies और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market closing: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही।

Stock Market closing: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही।

Stock Market: उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 15 मई को गिरावट देखने को मिली है। BSE Sensex में 200.15 अंकों की कमजोरी रही और यह 82,330.59 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 42.30 अंकों की गिरावट आई और यह 25,019.80 तक लुढ़क गया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि पिछले सत्र में बाजार के सात महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Hindustan Unilever रहे टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Hindustan Unilever, Asian Paints, ITC और Nestle India के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Bharti Airtel, HCL Technologies और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

बाजार में सुस्ती के बावजूद निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब एक फीसदी की तेजी आई। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी करीब दो फीसदी उछल गया।

डिफेंस शेयरों में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में डिफेंस शेयरों में मजबूत रैली देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 5.60 फीसदी उछल गया। जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही उनमें Data Patterns, BEML, Astra Microwave Products, DCX Systems और Unimech Aerospace and Manufacturing के शेयर शामिल हैं।

रियल्टी-मीडिया सेक्टर चमके

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी में देखी गई और यह करीब डेढ़ फीसदी उछल गया। निफ्टी मीडिया में एक फीसदी से अधिक की बढ़त रही। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स में बिकवाली देखी गई।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहा। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 64.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 5,392.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख