return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex में 200 अंकों की गिरावट, Nifty 22400 के नीचे, Tata Motors-Zomato टॉप लूजर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex में 200 अंकों की गिरावट, Nifty 22400 के नीचे, Tata Motors-Zomato टॉप लूजर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 13, 2025, 16:00 IST

सारांश

Stock Market Closing: Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, जोमैटो और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI Bank और Sun Pharma के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 मार्च को भी गिरावट का सिलसिला जारी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 मार्च को भी गिरावट का सिलसिला जारी है।

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 मार्च को भी गिरावट का सिलसिला जारी है। उतार-चढ़ाव के बीच आज BSE Sensex में 200.85 अंकों की गिरावट रही और यह 73,828.91 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 73.30 अंकों की कमजोरी आई है और यह लुढ़ककर 22,397.20 पर आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.74 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.96 फीसदी टूट गया।

Tata Motors-Zomato टॉप लूजर्स

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।इसमें सिर्फ 8 शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शेष 22 शेयरों में गिरावट रही। टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, जोमैटो और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI Bank और Sun Pharma के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

निफ्टी PSU बैंक को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी रियल्टी में हुई और यह इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूट गया। निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑटो में भी एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई।

इसके अलावा, निफ्टी आईटी में आज लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट दिख रही है और यह 0.60 फीसदी टूटकर बंद हुआ। निफ्टी मेटल, बैंक और FMCG इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, सिर्फ निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ही हरे निशान पर बंद हुआ है

निवेशकों को 1.74 लाख करोड़ रुपये का घाटा

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 13 मार्च को घटकर 3,91,10,294.84 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 12 मार्च को 3,92,84,618.08 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.74 लाख करोड़ करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख