return to news
  1. IT Stocks: आईटी शेयरों में आज लगातार पांचवें दिन बिकवाली, Infosys-TCS समेत कई शेयर लुढ़के

मार्केट न्यूज़

IT Stocks: आईटी शेयरों में आज लगातार पांचवें दिन बिकवाली, Infosys-TCS समेत कई शेयर लुढ़के

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 13, 2025, 13:01 IST

सारांश

IT Stocks: अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड टैरिफ लागू करने के बीच मंदी की संभावना से इनकार नहीं किया। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के धीमा होने का खतरा बढ़ गया है।

शेयर सूची

IT Stocks: सबसे ज्यादा गिरावट Persistent Systems, Coforge और WIPRO में है।

IT Stocks: सबसे ज्यादा गिरावट Persistent Systems, Coforge और WIPRO में है।

IT Stocks: आईटी शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज 13 मार्च को लगातार तीसरे दिन जारी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स इस समय 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में रिकॉर्ड हाई से 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस तरह 12 मार्च को यह इंडेक्स बेयर मार्केट (Bear Market) में एंट्री कर गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निफ्टी IT इंडेक्स के सभी शेयर लाल

आज के कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट Persistent Systems, Coforge और WIPRO में है। ये शेयर एक फीसदी से अधिक लुढ़क गए हैं। L&T Technology Services और Infosys में भी करीब एक फीसदी की गिरावट दिख रही है।

Infosys के शेयरों में लगभग 1% की गिरावट आई और यह 1,574 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले, 12 मार्च को इंफोसिस के शेयर 5% गिरकर जुलाई 2024 के स्तर तक पहुंच गए थे। इसकी वजह प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों द्वारा रेटिंग घटाना था, क्योंकि अमेरिकी ग्राहकों की खर्च करने की अनिश्चितता बनी हुई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में गिरावट में इंफोसिस के शेयर की कीमत में गिरावट का सबसे बड़ा योगदान रहा।

क्या है IT स्टॉक्स में गिरावट की वजह?

भारतीय IT कंपनियों के ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले डिस्क्रेशनरी स्पेंडिंग में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन अब यह और देरी से हो सकता है। इसकी वजह अमेरिका में मंदी का डर है, जो ट्रंप की संभावित टैरिफ हाइक के कारण बढ़ सकता है।

अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड टैरिफ लागू करने के बीच मंदी की संभावना से इनकार नहीं किया। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के धीमा होने का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि भारत की आईटी कंपनियां अपनी कमाई के लिए अमेरिकी बाजार पर काफी हद तक निर्भर हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख