return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty लगातार दूसरे दिन उछले, निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ का मुनाफा

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty लगातार दूसरे दिन उछले, निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ का मुनाफा

Upstox

4 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 17:00 IST

सारांश

Stock Market Closing: आज NSE पर निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में उछाल आया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.48 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.45 फीसदी की शानदार रैली देखी गई।

Stock Market: BSE के 30 शेयरों वाले Sensex में ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: BSE के 30 शेयरों वाले Sensex में ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 6 मार्च को लगातार दूसरे दिन मजबूत तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 609.86 अंकों की तेजी रही और यह 74,340.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 में भी 207.40 अंकों की बढ़त रही और यह 22,544.70 पर क्लोज हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज NSE पर निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उछाल आया है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.37 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.32 की शानदार रैली देखी गई।

Asian Paints, NTPC रहे टॉप गेनर्स

BSE के 30 शेयरों वाले Sensex में ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें से 24 शेयरों में तेजी रही, जबकि शेष 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टॉप गेनर्स में Asian Paints, NTPC, Tata Steel और RIL के शेयर शामिल हैं। वहीं, Tech Mahindra, Kotak Mahindra Bank और ZOMATO के शेयर टॉप लूजर रहे।

Nifty मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस शेयर चमके

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो लगभग सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में देखी गई और यह दो फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

इसके अलावा, निफ्टी FMCG और निफ्टी फार्मा में एक फीसदी से अधिक का उछाल आया। निफ्टी मीडिया, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 6 मार्च को बढ़कर 3,97,40,344.19 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 5 मार्च को 3,93,04,041.75 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.36 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 4.36 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

बाजार में तेजी की क्या है वजह?

डॉलर इंडेक्स में तेज़ गिरावट

हाल ही में, डॉलर इंडेक्स 110 से गिरकर 104 पर आ गया है, यानी दो महीने में इसमें तेज गिरावट आई है। अगर डॉलर इंडेक्स और गिरता है, तो डॉलर की कमजोरी बढ़ सकती है, जिससे अन्य मुद्राएं मजबूत हो सकती हैं। डॉलर में गिरावट का भारतीय बाज़ारों पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है, क्योंकि इससे FII की बिकवाली धीमी पड़ सकती है और मौजूदा स्तरों पर रुपये में गिरावट रुक सकती है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में, FII ने भारतीय इक्विटी बेचने की अपनी गति कम कर दी है। इसके विपरीत, घरेलू संस्थानों ने बहुत तेज़ गति से इक्विटी खरीदी है, जिससे भारतीय बाज़ार ऊपर चढ़े हैं।

RBI का लिक्विडिटी बढ़ाने पर जोर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्टम में नकदी (लिक्विडिटी) बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए हैं। इसके तहत, RBI ओपन मार्केट ऑपरेशन्स (OMO) के जरिए सरकारी बॉन्ड खरीदेगा और विदेशी मुद्रा स्वैप करेगा, ताकि बैंकों में धन की कमी को कम किया जा सके। इस कदम से बैंकिंग सिस्टम में धन की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे बैंकों को ऋण देने में आसानी होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

क्रूड ऑयल में गिरावट

क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतें हाल ही में अपने उच्चतम स्तर से करीब 16% गिरकर छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी मुख्य वजह मांग और आपूर्ति में बदलाव है। OPEC+ देशों ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे बाजार में तेल की उपलब्धता बढ़ सकती है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतें और नीचे आ सकती हैं। भारत के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है, क्योंकि इससे महंगाई को कम करने में मदद मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख