return to news
  1. Stock Market: Sensex में 147 अंकों की बढ़त, Nifty 22547 पर बंद, Bharti Airtel-M&M टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market: Sensex में 147 अंकों की बढ़त, Nifty 22547 पर बंद, Bharti Airtel-M&M टॉप गेनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 15:51 IST

सारांश

Stock Market Today: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि निफ्टी मेटल, निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में जमकर बिकवाली देखने को मिली है।

Stock Market: निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market: निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market Today: पांच दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार लगभग फ्लैट बंद हुए। BSE Sensex में आज 25 फरवरी को 147.71 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 74,602.12 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 महज 5.80 अंक घटकर 22,547.55 के लेवल पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.44 फीसदी की कमजोरी रही।

Nifty मेटल, PSU बैंक और रियल्टी में बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि निफ्टी मेटल, निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में जमकर बिकवाली देखने को मिली है और ये एक फीसदी से ज्यादा टूट गए। निफ्टी आईटी भी 0.80 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

BSE के 30 शेयरों का हाल

BSE पर 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में से 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि शेष 14 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टॉप गेनर्स में भारती एयरटेल (Bharti Airtel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फाइनेंस और जोमैटो शामिल हैं। वहीं, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

निवेशकों को 1.93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 25 फरवरी को घटकर 396.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 24 फरवरी को 397.97 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 1.93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख