return to news
  1. Nifty Auto: Maruti Suzuki से Uno Minda तक, आज कई शेयरों में जोरदार रैली, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Nifty Auto: Maruti Suzuki से Uno Minda तक, आज कई शेयरों में जोरदार रैली, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 11:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Maruti Suzuki और Uno Minda के शेयरों में है और ये दोनों करीब 4.50 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा TVS Motor और Mahindra & Mahindra में भी करीब 3.50 फीसदी की बढ़त है।

शेयर सूची

Nifty Auto

Nifty Auto: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

Nifty Auto: ऑटो और ऑटो एंसिलियरी कंपनियों के शेयरों में आज 25 जून को शानदार तेजी नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.77 फीसदी तक उछलकर 27102.65 के स्तर पर पहुंच गया है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.52% से ज्यादा गिरकर लगभग $72.4 प्रति बैरल पर आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी ऑटो इंडेक्स में शामिल लगभग सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Maruti Suzuki और Uno Minda के शेयरों में है और ये दोनों करीब 4.50 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा TVS Motor और Mahindra & Mahindra में भी करीब 3.50 फीसदी की बढ़त है। Samvardhana Motherson और Ashok Leyland में करीब 3 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा, Hero Motocorp, Bosch, Sona Blw, Bharat Forge, Bajaj Auto, TMPV और Eicher Motors के शेयर भी 1 से 3 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

कच्चे तेल में गिरावट

ऑटो शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद तेल टैंकर फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने लगे हैं, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता घटी है। इसके चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 72 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है।

क्रूड ऑयल सस्ता होने का सीधा फायदा ऑटो कंपनियों को मिलता है। इससे टायर, प्लास्टिक, पेंट और अन्य कच्चे माल की लागत कम हो सकती है। साथ ही ईंधन महंगा होने की चिंता घटने से ग्राहकों की खरीदारी क्षमता और वाहन मांग पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑटो सेक्टर में लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है। प्रीमियम वाहनों की बढ़ती मांग, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का तेजी से अपनाया जाना, पुराने वाहनों को बदलने की जरूरत और सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार खर्च इस सेक्टर को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख फैक्टर्स हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख