return to news
  1. Stock Market: वॉर से पहले के लेवल पर लौटा क्रूड ऑयल का भाव, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई बाजार में खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: वॉर से पहले के लेवल पर लौटा क्रूड ऑयल का भाव, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई बाजार में खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 10:55 IST

सारांश

अमेरिका और ईरान में पीस डील के बीच गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड की कीमत युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 1.52% से ज्यादा गिरकर लगभग $72.4 प्रति बैरल पर आ गया।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका-ईरान पीस डील के बीच अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की खबर है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 जून को लगातार दूसरे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 511 अंकों की तेजी है और यह 77500 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 150 अंक बढ़कर 24,171.20 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका-ईरान पीस डील के बीच अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की खबर है। इसके चलते क्रूड ऑयल के भाव में भी लगातार गिरावट आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट जारी

अमेरिका और ईरान में पीस डील के बीच गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड की कीमत युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 1.52% से ज्यादा गिरकर लगभग $72.4 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 1.43% गिरकर लगभग $69.3 प्रति बैरल हो गया। यह भारत जैसे उन देशों के लिए अच्छी खबर है, जो अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Trade Agreement) को अंतिम रूप देने की खबरें तेज हो गई हैं। इस डील की उम्मीद से आईटी, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ा है। ट्रेड डील को लेकर 24 जून 2026 को नई दिल्ली में दो दिन की वार्ता संपन्न हुई है। दोनों देशों ने बातचीत में 'अहम प्रगति' होने का दावा किया है।

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाला फंड

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7-दिवसीय वेरिएबल रेट रेपो (VRR) नीलामी के जरिए बैंकिंग सिस्टम में ₹1,41,171 करोड़ डाले हैं। इससे बैंकों के पास फंड की कमी दूर हुई है, जिससे HDFC Bank और ICICI Bank जैसे बड़े शेयरों में जबरदस्त खरीदारी आई और उन्होंने बाजार को ऊपर खींच लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख