return to news
  1. Sri Lotus Developers IPO: 30 जुलाई को खुलेगा सब्सक्रिप्शन के लिए, ₹140-150 रुपये प्राइस बैंड, यहां देखें सारी डीटेल

मार्केट न्यूज़

Sri Lotus Developers IPO: 30 जुलाई को खुलेगा सब्सक्रिप्शन के लिए, ₹140-150 रुपये प्राइस बैंड, यहां देखें सारी डीटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 24, 2025, 17:38 IST

सारांश

श्री लोटस डेवलपर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 140 से 150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अप्लाई करने के लिए लॉट साइज 100 है। रिटेलर द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,000 रुपये (100 शेयर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (1,400 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,10,000 रुपये है, और बीएनआईआई के लिए, यह 67 लॉट (6,700 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 10,05,000 रुपये है।

श्री लोटस डेवलपर्स का आईपीओ

श्री लोटस डेवलपर्स का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा सब्सक्रिप्शन के लिए

बॉलीवुड के कलाकारों और प्रसिद्ध निवेशक आशीष कचोलिया द्वारा समर्थित रियल एस्टेट कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स का 792 करोड़ रुपये का Initial Public Offering (IPO) 30 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने गुरुवार को इसके लिए प्राइस बैंड 140-150 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 1 अगस्त को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का इश्यू है, और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है। इस नए निवेश से मिले फंड का इस्तेमाल इसकी अनुषंगी कंपनियों, रिचफील रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ध्यान प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और त्रिक्षा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड में इन्वेस्ट के लिए किया जाएगा, ताकि इसकी चालू परियोजनाओं- अमाल्फी, द आर्केडियन और वरुण, के विकास और निर्माण लागत का आंशिक वित्तपोषण किया जा सके।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

श्री लोटस डेवलपर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 140 से 150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। अप्लाई करने के लिए लॉट साइज 100 है। रिटेलर द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,000 रुपये (100 शेयर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (1,400 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,10,000 रुपये है, और बीएनआईआई के लिए, यह 67 लॉट (6,700 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 10,05,000 रुपये है।

कंपनी आईपीओ से मिले फंड के एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। आनंद कमलनयन पंडित द्वारा प्रवर्तित कंपनी एक रियल एस्टेट डेवलपर है जो मुंबई में आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी का मुख्य ध्यान अल्ट्रा लक्जरी खंड (बहुत महंगे) और पश्चिमी उपनगरों में लक्जरी खंड में पुनर्विकास परियोजनाओं पर है।

कंपनी ने 30 जून, 2025 तक पांच परियोजनाएं पूरी कर ली हैं, पांच परियोजनाएं प्रक्रिया में हैं और 11 परियोजनाएं आने वाली हैं। श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी की परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 19% बढ़कर 549.68 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 461.57 करोड़ रुपये थी। इस पीरियड के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 90% बढ़कर 228 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 120 करोड़ रुपये था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख