मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड August 26, 2025, 09:48 IST
सारांश
विक्रम सोलर और पटेल रिटेल के अलावा श्रीजी शिपिंग ग्लोबल और जेम एरोमेटिक्स आईपीओ आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए हैं। एक नजर डालते हैं कि इन दोनों आईपीओ ने इन्वेस्टर्स का कितना फायदा कराया।

श्रीजी शिपिंग ग्लोबल और जेम एरोमेटिक्स आईपीओ की लिस्टिंग आज
विक्रम सोलर और पटेल रिटेल के अलावा श्रीजी शिपिंग ग्लोबल और जेम एरोमेटिक्स आईपीओ आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए हैं। Shreeji Shipping Global और Gem Aromatics आईपीओ के शेयर अगर आपको मिले हैं, तो आपको कितना मुनाफा हुआ है, चलिए जानते हैं।
Shreeji Shipping Global की बात करें तो इसके शेयर 270 रुपये पर लिस्ट हुए। इस तरह से 18 रुपये प्रति शेयर इन्वेस्टर्स को फायदा मिला है। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल के शेयर 7.14% चढ़कर लिस्ट हुए। वहीं Gem Aromatics के शेयर 333.10 रुपये पर लिस्ट हुए। इस तरह से प्रति शेयर इन्वेस्टर्स को 8.10 रुपये का फायदा मिला है। 2.49% प्रॉफिट के साथ जेम एरोमेटिक्स के शेयर लिस्ट हुए हैं।
चित्तौड़गढ़ वेबसाइट के मुताबिक श्रीजी शिपिंग ग्लोबल का आईपीओ 58.08 गुना सब्सक्राइब हुआ। 21 अगस्त, 2025 शाम 5:05 बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में 21.92 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 110.41 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 72.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ 30.45 गुना सब्सक्राइब हुआ। 21 अगस्त, 2025 शाम 5:05 बजे (तीसरे दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में 10.49 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 53.76 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 45.96 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Shreeji Shipping Global IPO का प्राइस बैंड 240 से 252 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 58 है। एक रिटेलर द्वारा जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 13,920 रुपये (58 शेयर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 14 लॉट (812 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,04,624 रुपये है, और बीएनआईआई के लिए 69 लॉट (4,002 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 10,08,504 रुपये है। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड का रेवेन्यू 31 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2024 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के बीच 17% घट गया और PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 13% बढ़ गया। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4105.54 करोड़ रुपये है।
जेम एरोमैटिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 309 से 325 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 46 है। रिटेलर के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,214 रुपये (46 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (644 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,09,300 रुपये है, और bNII के लिए 67 लॉट (3,082 शेयर) है, जिसकी कीमत 10,01,650 रुपये है। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
31 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2024 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के बीच जेम एरोमैटिक्स लिमिटेड के रेवेन्यू में 11% की वृद्धि हुई और PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) में 7% की वृद्धि हुई। जेम एरोमैटिक्स आईपीओ का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1697.71 करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What is the Nifty Insurance Index? Constituents, Historical Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty Sugar and Ethanol Index? Components, Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs