return to news
  1. दिवाली के बाद SENSEX पर धड़ाम सूरमा, Reliance, Sun Pharma नीचे सरके

मार्केट न्यूज़

दिवाली के बाद SENSEX पर धड़ाम सूरमा, Reliance, Sun Pharma नीचे सरके

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 04, 2024, 12:09 IST

सारांश

SENSEX और NIFTY50 दिवाली के बाद सुस्ती के साथ खुले। बड़े- बड़े प्लेयर्स जैसे Reliance, Sun Pharma में गिरावट देखने को मिली। वहीं टेक महिंद्रा ने बढ़त दर्ज की। सुबह 11:16 बजे BSE का 30 शेयर सूचकांक 1,452.29 की गिरावट के साथ 78,271.83 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, NSE का NIFTY50 सूचकांक 476.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,827.60 पर ट्रेड कर रहा था।

शेयर सूची

दिवाली के बाद सुस्त बाजार

दिवाली के बाद सुस्त बाजार

दिवाली के बाद बाजार खुलते ही कई बड़े स्टॉक्स धड़ाम हो गए। सोमवार को लगभग सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। SENSEX पर टेक महिंद्रा छोड़कर सभी बड़े नाम ज्यादातर कम से कम 4% निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, NTPC, टाटा मोटर्स शामिल रहे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुबह 11:16 बजे BSE का 30 शेयर सूचकांक 1,452.29 की गिरावट के साथ 78,271.83 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, NSE का NIFTY50 सूचकांक 476.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,827.60 पर ट्रेड कर रहा था।

NSE पर सबसे ज्यादा नुकसान जिन कंपनियों को हुआ उनमें बजाज ऑटो, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे। सबसे ज्यादा फायदा M&M, टेक महिंद्रा, HCL टेक, सिपला, Eicher Motors को हुआ।

Sun Pharma को झटका

इससे पहले सन फार्मा ने 1 नवंबर, 2024 को बताया था कि US में न्यू जर्सी के एक कोर्ट ने Leqselvi के लॉन्च पर रोक लगा दी है। इसके बाद कंपनी के शेयर 5% नीचे गिर गए। वहीं, आजाद इंजिनियरिंग ने Mitsubishi Heavy Industries के साथ ₹700 करोड़ का एक लॉन्ग- टर्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जिसके शेयर्स 13.5% के साथ ₹1,659 पर पहुंच गए।

गैस- तेल सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान

पूरे बाजार पर डालें तो बिक्री में ज्यादा तेजी देखी गई। BSE SmallCap इंडेक्स 1.3% की गिरावट के साथ 54,898.96 पर ट्रेड कर रहा था जबकि BSE MidCap 0.95% की गिरावट के साथ 45,844.11 पर। लगभग सभी सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट तेल और गैस सेक्टर में देखी गई। BSE पर तेल और गैस सूचकांक 2% गिरावट के साथ 27,153.57 पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार भी धीमी रफ्तार के साथ खुला। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का असर साफ दिखाई दिया। माना जा रहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के सेंट्रल बैंक मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव कर सकते हैं। जापान में छुट्टी के चलते ट्रेडिंग की रही।

महंगा हुआ तेल

कमॉडिटीज पर OPEC+ के फैसले का असर देखने को मिला। OPEC+ ने ऐलान किया था कि दिसंबर की जगह एक महीने बाद उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इसके बाद तेल के दाम $1 बढ़ गए। Brent Futures $1.18/ बैरल बढ़कर $74.28 हो गया जबकि US West Texas Intermediate भी इतनी बढ़त के साथ $70.67 पर पहुंच गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख