return to news
  1. SEDEMAC Mechatronics IPO: 4 मार्च को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

SEDEMAC Mechatronics IPO: 4 मार्च को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 13:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SEDEMAC Mechatronics IPO: यह IPO कुल ₹1,087.45 करोड़ का है और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें 80.43 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इस इश्यू में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए कंपनी को सीधे तौर पर इस IPO से नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

SEDEMAC Mechatronics ipo

SEDEMAC Mechatronics ने इस IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹1,287 से ₹1,352 प्रति शेयर तय किया है।

SEDEMAC Mechatronics के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का ऐलान हो गया है। यह आईपीओ 4 मार्च को निवेश के लिए खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। कंपनी ने इस IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹1,287 से ₹1,352 प्रति शेयर तय किया है, यानी निवेशक इसी दायरे में बोली लगा सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SEDEMAC Mechatronics IPO का स्ट्रक्चर

यह IPO कुल ₹1,087.45 करोड़ का है और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें 80.43 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इस इश्यू में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए कंपनी को सीधे तौर पर इस IPO से नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर्स मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित अपनी हिस्सेदारी का हिस्सा बेचेंगे। इनके साथ-साथ कई मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी ऑफलोड करेंगे, जिनमें प्राइवेट फंड, फैमिली ट्रस्ट और इंश्योरेंस कंपनी जैसी बड़ी संस्थागत इकाइयाँ शामिल हैं।

क्या है आईपीओ लाने का मकसद

SEDEMAC Mechatronics ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में कहा है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी ब्रांड पहचान और विजिबिलिटी बढ़ेगी और भारत में उसके इक्विटी शेयरों के लिए एक सार्वजनिक बाजार तैयार होगा।

इस IPO में एक लॉट में 11 शेयर होंगे। कुल इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

SEDEMAC Mechatronics IPO से जुड़े डेट्स

IPO का सब्सक्रिप्शन 4 मार्च से 6 मार्च तक चलेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 9 मार्च को फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 10 मार्च से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा और उसी दिन सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 11 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है।

SEDEMAC Mechatronics का बिजनेस

SEDEMAC Mechatronics ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECUs) बनाने वाली कंपनी है। यह भारत, यूरोप और अमेरिका की प्रमुख OEM कंपनियों को अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है। कंपनी भारत की पहली घरेलू कंपनी है जिसने दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए sensorless commutation आधारित integrated starter generator ECU विकसित किया। इसके अलावा, जेनसेट कंट्रोलर सेगमेंट में कंपनी भारत की मार्केट लीडर है और दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में इसका बाजार हिस्सा लगभग 75 से 77 प्रतिशत रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख