return to news
  1. Q4FY25 Earnings Results Today (April 25): Maruti Suzuki, Reliance, Tata Tech... आज आएंगे इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे

मार्केट न्यूज़

Q4FY25 Earnings Results Today (April 25): Maruti Suzuki, Reliance, Tata Tech... आज आएंगे इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 25, 2025, 08:59 IST

सारांश

Q4FY25 Financial Results Today (April 25): शुक्रवार 25 अप्रैल को FY25 की चौथी तिमाही की अपनी आमदनी का ब्योरा देने वाली कंपनियों में करीब 40 नाम और जुड़ने वाले हैं। इनमें Maruti Suzuki, Reliance Industries, Tata Technologies, Hindustan Zinc, RBL Bank जैसे नाम शामिल हैं।

Q4 रिजल्ट्स

एक्सिस बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलिवर समेत कौन सी कंपनी आज पेश करेंगी Q4 नतीजे?

**Q4FY25 Financial Results Today (April 25): **वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में आज, शुक्रवार 25 अप्रैल को कई और नाम जुड़ने जा रहे हैं। आज 25 से ज्यादा कंपनियां जनवरी-मार्च की तिमाही के दौरान अपनी आमदनी और नफे-नुकसान का ब्योरा जारी करने जा रही हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इनमें भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India, डायग्नोस्टिक्स और हेल्थकेयर टेस्ट्स सर्विसेज देने वाली कंपनी Lalpath Labs, अब अडानी ग्रुप का हिस्सा मीडिया सब्सिडियरी NDTV, एनर्जी से लेकर टेक्सटाइल, पेट्रोकेमिकल्स से लेकर वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी Reliance Industries, प्राइवेट सेक्टर लेंडर RBL Bank और ग्लोबल इंजिनियरिंग सर्विसेज प्रोवाइडर Tata Technologies जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इनके अलावा खनन कंपनी Hindustan Zinc, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Cholamandalam Investment & Finance Company, फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर डिवेलपर Oracle Financial Services Software, स्टील निर्माता Lloyds Metals & Energy, फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Motilal Oswal Financial Services, सार्वजनिक क्षेत्र की Bank of Maharashtra, वायरलेस नेटवर्किंग से जुड़े उत्पाद बनाने वाली Tejas Networks भी आज चौथी तिमाही का अपना रिपोर्ट कार्ड रिलीज करेंगी।

आज अपनी कमाई का ब्योरा देने वाली अहम कंपनियां-

  • Reliance Industries Ltd

  • Maruti Suzuki Ltd

  • Hindustan Zinc Ltd

  • Tata Technologies Ltd

  • Cholamandalam Investment and Finance Company Ltd

  • Oracle Financial Services Software Ltd

  • Lloyds Metals and Energy Ltd

  • Motilal Oswal Financial Services Ltd

  • LT Finance Ltd

  • Bank of Maharashtra Ltd

  • Dr Lal PathLabs Ltd

  • Atul Ltd

  • Zensar Technologies Ltd

  • Tejas Networks Ltd

  • Force Motors Ltd

  • RBL Bank Ltd

  • New Delhi Television Ltd

  • Orient Electric Ltd

  • Chennai Petroleum Corporation Ltd

  • Oriental Hotels Ltd

  • Lloyds Luxuries Ltd

Maruti Suzuki की बात करें तो FY25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13 फीसदी बढ़कर 3,525 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 38,492 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। कंपनी ने मार्च तिमाही में 4,470 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक है। दूसरी ओर, मार्जिन मामूली रूप से गिरकर 11.6% पर आ गया।

ऑटो सेक्टर में मंदी के बावजूद मारुति सुजुकी ने चौथी तिमाही में 6,04,635 यूनिट बेची हैं, जो पिछले साल इसी तिमाही में बेची गई 5,84,031 यूनिट से अधिक है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख