return to news
  1. Reliance Infra के शेयर में क्यों दिख रही है तेजी? Yes Bank का चुका डाला ₹273 करोड़ का लोन

मार्केट न्यूज़

Reliance Infra के शेयर में क्यों दिख रही है तेजी? Yes Bank का चुका डाला ₹273 करोड़ का लोन

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 23, 2025, 12:13 IST

सारांश

Reliance Infra Share Price: शेयरों में यह हलचल एक खबर के चलते है, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने ब्याज सहित 273 करोड़ रुपये का अपना लोन चुका दिया है, जो इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेआर टोल रोड (JTR) द्वारा यस बैंक से लिया गया था।

शेयर सूची

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में क्यों दिख रही है तेजी?

Reliance Infrastructure Share Price: अनिल अंबानी की मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल रही है। करीब 12 बजे रिलायंस इंफ्रा के शेयर 2.50% की बढ़त यानी कि करीब 8-9 रुपये बढ़कर 380 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। दरअसल शेयरों में यह हलचल एक खबर के चलते है, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने ब्याज सहित 273 करोड़ रुपये का अपना लोन चुका दिया है, जो इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेआर टोल रोड (JTR) द्वारा यस बैंक से लिया गया था। 23 जून को इस समझौते को आखिरी रूप दिया गया और यह खबर आते ही रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिली। 26 नवंबर, 2024 को साइन की गई इनिशियल सेटलमेंट एग्रीमेंट के लिए एक परिशिष्ट (Addendum) पर जेआर टोल रोड और यस बैंक के बीच साइन किए गए, जिसमें रिलायंस इंफ्रा कॉर्पोरेट गारंटर था। नया समझौता सभी बकाया लोन को चुकाता है, जिससे कॉर्पोरेट गारंटी के तहत रिलायंस इंफ्रा के लिए किसी भी अन्य देयता को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या कुछ है इस समझौते में?

इस समझौते के साथ, जेआर टोल रोड के लोन के लिए गारंटर के रूप में रिलायंस इंफ्रा के दायित्व अब पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि इस कदम से यस बैंक के सभी बकाया का समाधान हो गया है, जिससे इसकी गारंटी जिम्मेदारियां पूरी हो गई हैं। रिलायंस इंफ्रा ने साफ किया कि यस बैंक न तो संबंधित पक्ष है और न ही इसके प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है, और बैंक के पास कंपनी में कोई शेयर नहीं है। इससे समझौते को किसी भी संभावित हितों के टकराव से अलग करने में मदद मिली।

क्यों रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में दिखी है तेजी?

यह कदम रिलायंस इंफ्रा की अपने लोन को कम करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में, कंपनी ने अपने स्टैंडअलोन Net debt को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया था, जिससे 31 मार्च, 2025 तक इसे शून्य पर लाया जा सका। इस समझौते से कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है। मजबूत शेयर प्रदर्शन पिछले महीने रिलायंस इंफ्रा के शेयर की कीमत में 23% की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है, रिलायंस इंफ्रा ने पिछले कुछ समय में एनर्जी सेक्टर और डिफेंस सेक्टर के कुछ बड़े ऑर्डर्स हासिल किए हैं, जिसके चलते शेयर पिछले कुछ समय में भागे हैं। पिछले एक महीने में रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में करीब 28% की तेजी देखने को मिली है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख