return to news
  1. Recent IPO listing gains: HDB Financial, Crizac समेत इन आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग, 34% तक का शानदार रिटर्न

मार्केट न्यूज़

Recent IPO listing gains: HDB Financial, Crizac समेत इन आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग, 34% तक का शानदार रिटर्न

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 14, 2025, 14:20 IST

सारांश

Sambhv Steel Tubes ने NSE पर 34.1% प्रीमियम पर शानदार शुरुआत की। इसने ₹82 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में ₹110 प्रति शेयर के भाव पर एंट्री की। ₹540 करोड़ के इस आईपीओ को तीन दिनों की बोली अवधि के दौरान 29 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला।

Recent IPO listing gains

Recent IPO listing gains: यहां हमने उन IPOs की जानकारी दी है, जिनकी हाल ही में पॉजिटिव लिस्टिंग हुई।

Recent IPO listing gains: आईपीओ मार्केट में पिछले कुछ समय से जबरदस्त एक्शन है। पिछले एक महीने की अवधि में स्टॉक एक्सचेंजों - NSE और BSE पर नौ मेनबोर्ड पब्लिक ऑफर लिस्ट हुए हैं। इनमें Travel Food Services, Crizac, Sambhv Steel Tubes, HDB Financial Services, Globe Civil Projects, Ellenbarrie Industrial Gases, Kalpataru, Arisinfra Solutions और Oswal Pumps शामिल हैं। यहां हमने उन IPOs की जानकारी दी है, जिनकी पॉजिटिव लिस्टिंग हुई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हाल ही में इन IPOs की प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

कंपनी का नामNSE पर लिस्टिंग प्राइसलिस्टिंग गेन
ट्रेवल फूड सर्विसेज₹1,1252.27%
क्रिजैक₹281.0514.71%
सांभव स्टील ट्यूब्स₹11034.15%
एचडीबी फाइनेंशियल₹83512.84%
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स₹9026.76%
एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज₹48621.5%
ओसवाल पंप्स₹6343.26%

Travel Food Services IPO

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयर ₹1100 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 2.27% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग ₹1125 प्रति शेयर के भाव पर हुई। इस आईपीओ को कुल 2.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसका इश्यू साइज ₹2000 करोड़ था, जो कि 1.82 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) था। यह कंपनी भारत और मलेशिया के एयरपोर्ट्स पर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स और लाउंज संचालित करती है।

HDB Financial Services IPO

अपर लेयर NBFC कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। NSE और BSE पर कंपनी के शेयर ₹740 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से 12.84% प्रीमियम यानी ₹835 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। ₹12500 करोड़ के इस आईपीओ को 16.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें ₹2500 करोड़ मूल्य के नए शेयर जारी किए गए। वहीं, प्रमोटर HDFC Bank द्वारा ₹10000 करोड़ के शेयरों की बिक्री की गई।

Crizac IPO

Crizac के शेयरों की एंट्री ₹281.05 पर हुई, जो ₹245 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से 14.71% अधिक है। यह आईपीओ कुल 59.82 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह पूरी तरह से 860 करोड़ रुपये का OFS था। यह एजेंट्स और ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस के लिए एक B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। यह ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, कनाडा और न्यूजीलैंड के उच्च शिक्षा संस्थानों को इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है।

Sambhv Steel Tubes IPO

संभव स्टील ट्यूब्स ने NSE पर 34.1% प्रीमियम पर शानदार शुरुआत की। इसने ₹82 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में ₹110 प्रति शेयर के भाव पर एंट्री की। ₹540 करोड़ के इस आईपीओ को तीन दिनों की बोली अवधि के दौरान 29 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ में ₹440 करोड़ मूल्य के नए इक्विटी शेयर और ₹100 करोड़ मूल्य के OFS शामिल थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख