मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड March 09, 2026, 10:17 IST
सारांश
Rajputana Stainless IPO: आज से इन्वेस्टरों को राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ में दांव लगाने का मौका मिल रहा है। क्या करती है कंपनी, आईपीओ से जुटाए फंड के साथ क्या करेगी, कितना बड़ा बिजनेस है और आईपीओ से जुड़ी सारी डीटेल्स चलिए समझते हैं।

₹254.98 करोड़ का Rajputana Stainless IPO आज से खुला सब्सक्रिप्शन के लिए
Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। राजपूतना स्टेनलेस आईपीओ 254.98 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। इसमें 178.73 करोड़ रुपये के 1.47 फ्रेश शेयर हैं, जबकि 76.25 करोड़ रुपये के .63 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) शेयरों का कंपोनेंट शामिल है। चलिए एक नजर डालते हैं कि इस आईपीओ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डीटेल्स पर।
राजपुतना स्टेनलेस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 9 मार्च यानी कि आज से शुरू हो रहा है, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 11 मार्च होगी। राजपूतना स्टेनलेस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 12 मार्च को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। राजपूतना स्टेनलेस आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 16 मार्च तय की गई है।
राजपुतना स्टेनलेस आईपीओ का प्राइस बैंड 116 से 122 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 110 है। खुदरा निवेशक के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट 13,420 रुपये (110 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज निवेश 15 लॉट (1,650 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,01,300 रुपये है, और bNII के लिए यह 75 लॉट (8,250 शेयर) है, जिसकी कीमत 10,06,500 रुपये है। निर्भय कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।
राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी 2 रुपये है।investorgain.com के मुताबिक आखिरी बार यह अपडेट आज सुबह 9:36 बजे किया गया था। प्राइस बैंड 122 रुपये है, ऐसे में संभावित लिस्टिंग प्राइस 124 रुपये हो सकता है। इस तरह से प्रति शेयर अपेक्षित प्रॉफिट 1.64% है।
1991 में स्थापित, राजपूतना स्टेनलेस लिमिटेड लंबे और सपाट स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी 80 से ज्यादा विभिन्न ग्रेडों में स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स की एक वाइड रेंज देती है, जिनमें बिलेट्स, फोर्जिंग इंगोट्स, रोल्ड ब्लैक और ब्राइट बार, फ्लैट और पट्टी और अन्य सहायक उत्पाद शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से अपने प्रोडक्ट्स को घरेलू स्तर पर डायरेक्ट बिक्री और व्यापारियों के माध्यम से बेचती है, साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, तुर्की, कुवैत और पोलैंड को निर्यात भी करती है। कंपनी अपनी विशेषज्ञता और बुनियादी ढांचे का उपयोग सीमलेस पाइप, एयरोस्पेस, फोर्जिंग, तेल और गैस, रक्षा, ऑटोमोटिव, विमानन और सटीक इंजीनियरिंग सहित विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति करने के लिए करती है। कंपनी गुजरात के कलोल में 35,196.98 वर्ग मीटर के मैनुफैक्चरिंग फैसेलिटी का संचालन करती है।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के एक्सपेंशन के लिए स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइपों के मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना हेतु पूंजीगत खर्च जरूरतों की फाइनेंसिंग के लिए 18.57 करोड़ रुपये और कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया सुरक्षित ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के लिए 98 करोड़ रुपये। इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए फंड का इस्तेमाल होना है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs