मार्केट न्यूज़
.png)
6 min read | अपडेटेड May 22, 2026, 18:55 IST
सारांश
आज NTPC Green Energy, Fortis Healthcare, Info Edge India, Colgate-Palmolive (India) और Narayana Hrudayalaya भी अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर रही हैं। इन कंपनियों के नतीजों से उनके कारोबार और आगे की रणनीति की तस्वीर साफ होगी।

Q4 Results: आज Electronics Mart India और Yatra Online भी अपने नतीजे जारी कर रही हैं।
अन्य कंपनियों में The Ramco Cements, Century Plyboards, Jubilant Pharmova, Ircon International और Minda Corporation शामिल हैं। इसके साथ ही TTK Prestige, Max Estates, Indigo Paints, Electronics Mart India और Yatra Online भी अपने नतीजे जारी कर रही हैं।
Colgate Palmolive का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग फ्लैट रहा। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में यह सालाना आधार पर 0.5% गिरकर ₹353 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹355 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.3% बढ़कर ₹1,595 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में यह ₹1,486 करोड़ था। Colgate Palmolive के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹24 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
NTPC Green Energy ने मार्च FY26 तिमाही में ₹197.05 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹233.22 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 15.5% कम है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 46.66% बढ़कर ₹912.63 करोड़ हो गया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹622.27 करोड़ था।
Torrent Pharma का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट Q4 FY26 में सालाना आधार पर 21.9% गिरकर ₹389 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹498 करोड़ था। इस तिमाही के दौरान कंपनी को ₹66 करोड़ का एकमुश्त घाटा हुआ, जबकि Q4 FY25 में यह घाटा ₹24 करोड़ था।
Hindalco Industries ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 50.83% की गिरावट दर्ज की, जो ₹2597 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹5,283 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.38% बढ़कर ₹78133 करोड़ हो गया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹64,890 करोड़ था।
Hindalco Industries के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹5 प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से फाइनल डिविडेंड देने की सिफ़ारिश की है। फाइनल डिविडेंड के पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 तय की गई है।
आयशर मोटर्स का जनवरी-मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1,520 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹6,080 करोड़ हो गया। कंपनी ने 82 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है।
TVS Electronics ने Q4 FY26 में ₹2.85 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹0.65 करोड़ का नुकसान हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 2.45% बढ़कर ₹117.37 करोड़ हो गया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹114.56 करोड़ था।
Prestige Estates Projects ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 10 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। ज्यादा आय के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹250.1 करोड़ हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹25 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी दोगुनी से ज्यादा बढ़कर ₹4143.5 करोड़ हो गई। पिछले साल की इसी अवधि में यह आय ₹1589.3 करोड़ थी।
स्टार सीमेंट ने मार्च तिमाही में ₹148.09 करोड़ का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹123.16 करोड़ था, यानी इसमें 20.24% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 11.54% बढ़कर ₹1,173.55 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,052.08 करोड़ था।
Sun Pharma ने चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 25.80% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹2709.66 करोड़ रहा। जबकि एक साल पहले यह ₹2,153.93 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.75% बढ़कर ₹14,611.79 करोड़ हो गया। कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹1 के हर शेयर पर ₹5 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
TTK Prestige ने मार्च तिमाही में ₹36.08 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को ₹42.39 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.75% बढ़कर ₹869 करोड़ हो गया। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹7.50 के डिविडेंड की सिफारिश की है।
Info Edge ने मार्च तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 22.10% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह बढ़कर ₹565.79 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹463.38 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 20.75% बढ़कर ₹869 करोड़ हो गया। बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर ₹3.60 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 24 जुलाई तय की गई है।
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 27.31% की गिरावट दर्ज की, जो ₹52.1 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹71.68 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 36.96% बढ़कर ₹2,632.67 करोड़ हो गया। कंपनी ने FY26 के लिए प्रति शेयर ₹5 के डिविडेंड की सिफारिश भी की है।
Eicher Motors के शेयरों में आज नतीजों से पहले 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 6973 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
Hindalco Industries के शेयरों में आज हल्की तेजी है। यह स्टॉक BSE पर 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1102.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Sun Pharma के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले बिकवाली का दबाव है। आज यह स्टॉक BSE पर 1.44 फीसदी गिरकर 1864 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख