मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड May 01, 2026, 00:19 IST
सारांश
आज Cholamandalam Investment, IDBI Bank, NALCO, Sona BLW, Aster DM Healthcare, Central Bank of India, ACC, Dr Lal PathLabs और Railtel Corporation of India जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q4 Results: आज Adani Ports और Bajaj Finserv जैसी कंपनियां भी मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं।
इसके अलावा आज Cholamandalam Investment, IDBI Bank, NALCO, Sona BLW, Aster DM Healthcare, Central Bank of India, ACC, Dr Lal PathLabs, Kajaria Ceramics, RR Kabel, Sundram Fasteners, Indiamart Intermesh और Railtel Corporation of India जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।
Adani Enterprises ने जनवरी-मार्च तिमाही में ₹220.71 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹3844.91 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹1.30 के डिविडेंड की सिफारिश की है।
Bajaj Finserv ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹2538.67 करोड़ रहा। एक साल पहले यह आंकड़ा ₹2,416.64 करोड़ था। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.65% बढ़कर ₹38,493.79 करोड़ हो गया।
कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए, ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.50 के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।
IDBI Bank का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 5.3 फीसदी घटकर 1,943.2 करोड़ रुपये पर आ गया है। बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 3,851.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी ने Q4 FY26 में ₹1,640.71 करोड़ का स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया। यह एक साल पहले के ₹1266.72 करोड़ से 29.52% ज्यादा है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19.46% बढ़कर ₹8392.3 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹7025.05 करोड़ था। कंपनी ने FY26 के लिए प्रति शेयर ₹0.70 का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 21 जुलाई है।
अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.44 फीसदी बढ़कर ₹3,328.96 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹3,014.22 करोड़ था। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2 की फेस वैल्यू पर ₹7.50 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
HFCL ने मार्च तिमाही में ₹178.50 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹81.43 करोड़ का नेट घाटा हुआ था। कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली आय 127.81% बढ़कर ₹800.72 करोड़ हो गई। इसके अलावा, कंपनी ने ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.20 का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
Newgen Software Technologies ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड PAT में 1.88% की गिरावट दर्ज की। यह गिरकर ₹106.29 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹108.33 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वर्ष के लिए, प्रति इक्विटी शेयर ₹6 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Bajaj Finserv के शेयरों में भी आज गिरावट है। यह शेयर NSE पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 1,751 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Adani Enterprises के आज नतीजे आने हैं लेकिन उससे पहले इसके शेयरों में गिरावट दिख रही है। यह स्टॉक NSE पर 2.61 फीसदी गिरकर 2,362 रुपये के भाव पर आ गया।
HUL के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए, ₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर ₹22 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 23 जून, 2026 तय की गई है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में 21.42% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह एक साल पहले के ₹2,464 करोड़ से बढ़कर ₹2,994 करोड़ हो गया। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू भी 8.1 फीसदी बढ़कर 16,172 करोड़ रुपये हो गया।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख